kalsarpa dosh calculator
✕

लोकायुक्त कार्यालय में आग पर भड़की कांग्रेस, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले, सिंहस्थ घोटाले की फाइल जलाने की कोशिश

Updated: सोमवार, 27 मई 2024 (17:12 IST)
भोपाल। राजधानी भोपाल में लोकायुक्त कार्यालय में आग को लेकर अब कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि लोकायुक्त कार्यालय में आग के पीछे सरकार का षड्यंत्र है और इसकी जांच होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि इस इससे पहले सतपुड़ा और वल्लभ भवन में आग लग चुकी है, जिसमें कई महत्वपूर्ण फाइलें जल गईं। अब लोकायुक्त कार्यालय में आग इसी साजिश का हिस्सा है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोकायुक्त कार्यालय में सिंहस्थ घोटाले से जुड़ी कई फाइलें थी और आग लगना क्या षडयंत्र नहीं है। सरकार को बताया जाना चाहिए आग में सिंहस्थ घोटाले की फाइलें सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि आग के सिंहस्थ घोटाले से जुड़ी फाइलें हटाना चाहते है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दावा किया कि लोकायुक्त में सिंहस्थ घोटाले की फाइलें रखी हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच करानी चाहिए, लेकिन सरकार फाइल गायब करना चाहती है।

गौरतलब है कि रविवार को भोपाल लोकायुक्त कार्यालय में आग लग थी। हलांकि लोकायुक्त कार्यालय की तरफ से साफ किया गया था कि आग कार्यालय से बाहर लगी थी और लोकायुक्त कार्यालय की फाइलें सुरक्षित है।

नर्सिंग घोटाले पर भी उठाए सवाल- नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नर्सिंग कॉलेज घोटाले पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि घोटालों की जांच के लिए SIT बना दी जाती है, लेकिन फाइलें धूल खाती रहती हैं। कांग्रेस इस पूरे मामले को विधानसभा में उठाएगी। उन्होंने कहा कि लाखों रूपए लेकर मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों ने लाखों रुपए लेकर कॉलेजों की मान्यता बांटी।
 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

iOS 27 vs One UI 9 : कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

UP PCS 2025 : प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द, हाईकोर्ट ने नए सिरे से मेरिट लिस्ट बनाने का दिया आदेश

विदेशी मीडिया भी हैरान! 4 लाख मेहमान, 1000 किलो मटन, 5 लाख मिठाइयां, 6 हेलीपैड और 151 लग्जरी कारों के काफिले ने उड़ाए होश

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

उज्जैन के श्री खड़े हनुमान की प्रतिमा में दरारें, DJ और मशीनों का कंपन बनी वजह, पुजारी ने की पुष्‍टि

अगला लेख