Govardhan puja
✕

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी बजट सत्र से निलंबित, सदन में झूठ बोलने का आरोप, कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ लाएगी अविश्वास प्रस्ताव

Updated: गुरुवार, 2 मार्च 2023 (19:02 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा हुआ।  कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को बजट सत्र से निलंबित करने पर  सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर नोंकझोंक हुई है। सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने गुजरात के जामनगर में अंबानी के चिड़ियाघर में प्रदेश से बाघ, घड़ियाली, लोमड़ी भेजे जाने की बात कहते हुए कहा कि बदले में चिड़िया, तोते, छिपकली लेने  की बात कही, जिसका सत्ता पक्ष ने जोरदार विरोध किया। संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जीतू पटवारी को सदन के पटल पर रखने की चुनौती दी और विशेषाधिकार हनन की बात कही। इस दौरान सरकार के खर्च पर भाजपा दफ्तर में  पार्टी कार्यकर्ताओं को खाना खिलाने का मुद्दा भी उठा।

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के निलंबन पर संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी लगातार सदन में झूठे आंकड़े और असत्य बातें कर पूरे प्रदेश को गुमराह कर लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर रहे है। इसलिए मैंने सदन में जीतू पटवारी के निलंबन का प्रस्ताव किया और आसंदी ने जीतू पटवारी जी को पूरे बजट सत्र से निलंबित करने का निर्णय किया है।

वहीं पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को बजट सत्र से निलंबित करने की कार्यवाही का विरोध करते हुए इसे गलत बताया। कमलनाथ ने जीतू पटवारी को निलंबित करना एक अलोकतांत्रिक कदम है। एक तरफा निलंबन की कार्रवाई विधानसभा की उच्च परंपराओं के अनुकूल नहीं। विधानसभा अध्यक्ष को निलंबन पर पुनर्विचार करना चाहिए। वहीं कांंग्रेस विधानसभा अध्य़क्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।

वहीं कमलनाथ के निलंबन के बाद पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के आवास पर कांग्रेस विधायकों की मींटिग हुई। जिसमें कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के विधानसभा सत्र से निलंबन पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह, कांग्रेस विधायक एनपी प्रजापति, जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा सहित कई विधायक मौजूद थे। क
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख