sawan somwar

कांग्रेस का महाजाम, मप्र के 11 जिलों में 747 स्थानों पर चक्काजाम, भारी पुलिस तैनात, कहीं एंबुलेंस तो कहीं बारातें फंसी

इंदौर में कांग्रेस प्रदर्शन में बोले जीतू पटवारी, ये तो ट्रेलर है, पिक्‍चर बाकी है

Updated: गुरुवार, 7 मई 2026 (13:27 IST)
मध्य प्रदेश में कांग्रेस आज बड़ा आंदोलन कर रही है। पार्टी एमपी से गुजरने वाले आगरा-मुंबई NH 52 पर चक्काजाम कर रही है। यह चक्काजाम नेशनल हाईवे के 7 अलग-अलग स्थानों पर हो रहा है। इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बायपास पर लगाया डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लगाया है।

बता दें कि कांग्रेस किसानों कई मांगों को लेकर यह चक्‍काजाम कर रही है। इसमें 11 जिलों में करीब 747 स्थानों पर चक्काजाम किया जा रहा है। अपने अपने जिलों के कई कांग्रेस नेता इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। इस दौरान भारी संख्‍या में पुनिस बल तैनान किया गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार किसानों को राहत नहीं दे रही है। गेहूं खरीदी में अव्यवस्था को दूर नहीं किया जा रहा है। स्लॉट बुकिंग में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।

एंबुलेंस और बारातें फंसी : इंदौर में कांग्रेस के इस प्रदर्शन में एंबुलेंस फंस गई, जिसे पुलिस की मदद से निकाला गया। वहीं खबर है कि गुना और महू में इन रास्‍तों से गुजरने वाली बारातें फंस गईं। इस दौरान कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा कि ये तो बस अभी ट्रेलर है, असली पिक्‍चर अभी बाकी है। गुना में कांग्रेस के चक्काजाम के कारण शादी समारोह में जा रही एक बस जाम में फंस गई। आज रात लड़की की बारात आनी है, जबकि दिन में मेहंदी, फलदान सहित अन्य कार्यक्रम होने हैं। लड़की का परिवार जाम में फंसने से कार्यक्रम लेट हो रहे हैं।

क्‍या कहा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने : कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि कांग्रेस किसानों के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि करीब 15 लाख स्लॉट बुक हो चुके हैं और 48 लाख मीट्रिक टन खरीदी हो चुकी है। साढ़े 8 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। ट्रांसपोर्टिंग का काम भी जारी है।

11 जिलों में 747 स्थानों पर चक्काजाम: प्रदेश कांग्रेस एबी रोड के 11 जिलों में 747 स्थानों पर चक्काजाम कर रही है। इंदौर में सुबह 10 बजे से ही कार्यकर्ता जुटना शुरू हो गए थे। पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के साथ बड़ी संख्या में किसान चक्काजाम में शामिल हुए। कांग्रेस के इस चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। हालांकि, चक्काजाम की घोषणा के मद्देनजर पुलिस ने वाहनों को छह घंटे के लिए डायवर्ट किया है।

क्‍या है इंदौर के हाल : कांग्रेस ने इंदौर के पिगडंबर चौराहे पर किसानों के साथ चक्काजाम किया। मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुंचे और ट्रैक्टरों को सड़क के चारों ओर खड़ा कर दिया। किसान सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई लोगों ने चक्काजाम को देखते हुए रास्ता बदल लिया।

बसों के यात्री जमकर परेशान हुए : चक्काजाम के कारण बसों में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम को देखते हुए बस चालकों ने इंजन बंद कर दिए और एसी व पंखे नहीं चलने के कारण लोग गर्मी में पसीने से परेशान होते रहे। इसके बाद यात्री बसों से बाहर निकलकर पेड़ों की छांव तलाशते रहे। आंदोलन स्थल के आसपास के होटल और रेस्टोरेंट पर भी काफी भीड़ लगी रही।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख