shradh paksha
✕

शिवराज एक्टिंग में शाहरुख को भी पीछे छोड़ देंगे,वचन पत्र लॉन्च करते बोले कमलनाथ,शिवराज का पलटवार,वादे हैंं वादों का क्या?

वचनपत्र पर सोनिया राहुल के साथ प्रियंका की भी तस्वीर

Updated: शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 (13:51 IST)
भोपाल। उपचुनाव के लिए आज मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपना वचनपत्र जारी कर दिया। सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी की तस्वीर से सजे वचन पत्र को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,सुरेश पचौरी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजदूगी में लॉन्च किया गया।
 
विधानसभा चुनाव में अपने वचन पत्र के सहारे सत्ता का वनवास खत्म कर सरकार बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया कि पंद्रह महीने की अपनी सरकार में उन्होंने जनता को दिए गए 974 वचन में से 574 वचन पूरे किए थे, जिससे भाजपा बौखला गई और साजिश कर सरकार गिरा दी। 
ALSO READ: मध्यप्रदेश उपचुनाव में ‘राजा’ और ‘महाराजा’ के बैकफुट पर होने की इनसाइड स्टोरी
वचन पत्र जारी करते हुए कमलनाथ ने कहा कि पार्टी अब उपचुनाव में 2018 के वचन पत्र में किए गए कामों को जनता के बीच लेकर जाएगी। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि किसानों की कर्जमाफी पर सवाल उठाने वाली भाजपा सरकार ने खुद विधानसभा के पटल पर स्वीकार किया कि कर्जमाफी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना से हुई मौतों को लेकर भी शिवराज सरकार को कठघरे में खड़ा किया।
कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए जारी वचन पत्र में जनता को 52 नए वचन दिए है। कमलनाथ ने  कहा कि वह अगले तीन साल में मध्यप्रदेश के विकास के लिए भविष्य का नक्शा बना रहे है। कांग्रेस के इस वचन पत्र में कोरोना से मृत्यु होने पर पेंशन,बिना ब्याज कर्ज,किसान कर्जमाफी को पूरा करना जैसे वचन दिए गए है। 
 
इस मौके पर कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि शिवराज एक्टिंग में शाहरूख को भी पीछे छोड़ देंगे, लेकिन अब प्रदेश की जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है। चुनाव में जनता शिवराज से मुंह ही नहीं मोड़ेगी बल्कि तमाचा मारेगी। प्रदेश की जनता बहुत समझदार हैं और वह उपचुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी।
 
कार्यक्रम में कमलनाथ ने कहा कि आज भाजपा ध्यान मोड़ने की राजनीति कर रही है। भाजपा हर चुनाव में पाकिस्तान और चीन की बात करने लगती है। कमलनाथ ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वह चुनाव में जीत के लिए सभी हथकंडे अपनाएगी। कांग्रेस ने इस बार सभी 28 विधानसभा सीटों के लिए स्थानीय समास्यओं को लेकर हर सीट के लिए अलग-अलग वचन पत्र भी जारी कर रही है। 
 
सीएम शिवराज का पलटवार- कांग्रेस का वचन पत्र जारी होती ही भाजपा ने उस पर पलटवार कर दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पुराने वचनपत्र के न तो वचन निभाएं और न वादे निभाएं। कांग्रेस ने कहा था कि वह दस दिन में कई चीजें पूरा कर देंगे लेकिन वह तो पूरे नहीं किए और अब नए वादे करने आ गए,वादे है वादों का क्या। वह जानते हैं कि करना तो कुछ है नहीं केवल लिखना है जनता इनके वादे और सबकी असलिएत जानती है।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख