Hanuman Chalisa
✕

रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बॉयकॉट पर घिरी कांग्रेस, कांग्रेस नेता का इस्तीफा, बोले जीतू पटवारी, 1 लाख कार्यकर्ता जाएंगे दर्शन करने

Updated: शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 (11:53 IST)
भोपाल। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कांग्रेस की ओर से बॉयकॉट करने पर मध्यप्रदेश की राजनीति भी गर्मा गई है। फैसले को लेकर कांग्रेस पार्टी के अंदर से आवाज उठने लगी है। धार में कांग्रेस प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह ठाकुर ने फैसले के विरोध में  कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे में कांग्रेस नेता ने लिखा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण अस्वीकार कर दिए जाने के फैसले को पीड़ादायक बताते हुए इस्तीफा देने का कदम उठाया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में कहा कि पार्टी के फैसले से मुझे आघात पहुंचा है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राममंदिर पर केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि मंदिर पूर्ण होने जाने पर पार्टी के 1 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता अयोध्या जाएंगे। दूसरी ओर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा के हमलों का जवाब देते हुए  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “मैं हिंदू हूं, मैं धार्मिक हूं ये मेरा नितांत निजी विषय है। अपने धर्म को मानने का तरीका किसी की परेशानी का सबब नही बनना चाहिए। वसुधैव कुटुंबकम् की भावना ही हमारे देश की असली पहचान है”।

वहीं मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के कांग्रेस के बॉयकॉट करने पर तंज कसते हुए कहा कि इससे कांग्रेस का सनातन और राम विरोधी चरित्र उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि 500 साल के इंतजार और लाखों लोगों के बलिदान के बाद 22 जनवरी अयोध्या में रामलला विराजमान होंगे, इस अवसर पर देश के साथ विदेशों में भी लोगों भगवान राम की भक्ति में डूब गए है। कांग्रेस जो हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है उसका चरित्र एक बार फिर पूरे देश के सामने आ गया है।
 
<>

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

दिव्यांग युवाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे कर सकेंगे सिविल सेवा की फ्री तैयारी

अगला लेख