sundarkand

इंदौर में सामुदायिक कैमरा निगरानी प्रणाली को हरी झंडी

Updated: शुक्रवार, 13 सितम्बर 2024 (23:12 IST)
Community camera surveillance system in Indore: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में राज्य सरकार ने हर उस जगह सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य कर दिया है जहां एक समय में 100 या इससे ज्यादा लोगों के जुटने की संभावना हो। 
 
अधिकारियों ने बताया कि सूबे के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने ‘इंदौर सामुदायिक कैमरा निगरानी प्रणाली’ की उप-विधियों को मंजूरी देते हुए प्रदेश के राजपत्र में इसके नियम-कायदों का प्रकाशन भी कर दिया है।
 
इंदौर देश का पहला शहर बनेगा : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों के जरिए सामुदायिक निगरानी प्रणाली को जन भागीदारी से लागू कराने के मामले में इंदौर देश का पहला शहर बनेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के तहत शहर भर में हजारों नए सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराधों पर अंकुश लगेगा और नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।
 
नियंत्रण कक्ष से जुड़ेंगे कैमरे : भार्गव ने बताया कि शहर के सारे सीसीटीवी कैमरों को एक नियंत्रण कक्ष से जोड़ा जाएगा और वहां इनकी सजीव फीड देखी जा सकेगी। अगर किसी स्थान पर लगा सीसीटीवी कैमरा बंद होगा, तो संबंधित व्यक्ति के पास नोटिस पहुंच जाएगा कि वह दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए इसे 24 घंटे के भीतर चालू कर ले।
 
अधिकारियों ने बताया कि सामुदायिक कैमरा निगरानी प्रणाली के नियम-कायदों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति या प्रतिष्ठान पर भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और अन्य संबद्ध कानूनों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और उससे जुर्माना भी वसूला जाएगा।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

बिहार में बाढ़ का तांडव: गंगा समेत 7 नदियां उफान पर, 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा प्रभावित

बागपत में दर्दनाक सड़क हादसा: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप वैन पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत

DU के पास बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत से मचा कोहराम

LIVE: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 की मौत, बिल्डिंग मालिक पर FIR

SIR पर पूर्व CEC एसवाई कुरैशी ने उठाए गंभीर सवाल, 13-14 करोड़ नाम हटाने को बताया ‘स्कैम’

अगला लेख