Hanuman Chalisa

मंदसौर रेप कांड, सीएम शिवराज बोले- दरिंदों को समाज में रहने का हक नहीं

Updated: शुक्रवार, 29 जून 2018 (13:49 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि मंदसौर जिले में मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को जल्द से जल्द सख्त सजा मिले, इसके लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।
 
चौहान ने अपने निवास पर पत्रकारों को बताया कि सात वर्ष की बालिका के साथ घटित घटना बेहद दुखद है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ सबूत भी जुटा लिए हैं। अब सरकार प्रयास करेगी कि मामला अदालत में शीघ्र पहुंचे और वहां पर सुनवाई भी जल्द हो। 
 
चौहान ने दोहराया कि इस तरह के दरिंदों को सभ्य समाज में रहने का हक नहीं है और ऐसे लोगों को फांसी से कम सजा नहीं होना चाहिए। प्रशासन आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए पूरा प्रयास करेगा।
 
मुख्यमंत्री ने पीड़ित बालिका के संदर्भ में कहा कि वह मध्यप्रदेश की बेटी है और वे स्वयं उसके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। सरकार प्रयास कर रही है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाए। इंदौर के अस्पताल में भर्ती बेटी के स्वास्थ्य की वह स्वयं ही लगातार जानकारी ले रहे हैं। सरकार पीड़ित परिवार के भी साथ है।
मंदसौर के सांसद एमवाय पहुंचे : इंदौर शहर के एमवाय अस्पताल में भर्ती सात वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात करने मंदसौर के सांसद सुधीर गुप्ता शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़िता के परिजनों से उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
 
गुप्ता ने बताया कि घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बालिका के उपचार के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए हैं। चौहान इस मामले में पल पल की जानकारी ले रहें हैं। दुष्कर्म के आरोपी इमरान (20) को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
बालिका के चेहरे और शरीर पर अन्य स्थानों पर गंभीर घाव है। उसका एमवाएच में बुधवार रात को ऑपरेशन भी किया गया। उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। एमवाएच प्रबंधन ने मेडिकल रिपोर्ट में बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि की है। (वार्ता)

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

MP में निवेश का बड़ा मौका, 8,635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, 5,700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Airtel ने हटाए 4 प्रीपेड प्लान, 299 रुपए वाला रिचार्ज बंद, अब 349 रुपए में मिलेगा विकल्प

FCRA संशोधन विधेयक 2026 संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया, विपक्ष ने किया विरोध, अल्पसंख्यकों और NGOs को निशाना बनाने का लगाया आरोप

होटल में महिला के साथ मिले अधिशासी अभियंता उदय प्रताप, पति की सूचना पर पहुंची लखनऊ पुलिस; मचा हंगामा

इंदौर में 13 अगस्त को निकलेगी विशाल 'राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा', 25 हजार से ज्यादा युवाओं के जुटने का दावा

अगला लेख