Daily Horoscope
✕

नकल रोकने के लिए इस देश ने इंटरनेट पर लगाया प्रतिबंध!

Updated: शुक्रवार, 29 जून 2018 (17:24 IST)
'खबर जरा हटके' में आज हम आपको बताते हैं एक ऐसे देश के बारे में जिसने परीक्षाओं के दौरान होने वाली नकल को रोकने के लिए एक नया कदम उठाया। यह देश है अल्जीरिया। यहां नकल से निपटने के लिए हाईस्कूल की परीक्षाओं के दौरान देशभर में इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

ALSO READ: इस गांव के मर्द भी औरतों की तरह पहनते हैं कपड़े
 
एक रिपोर्ट के अनुसार, यहां जितने दिनों तक परीक्षा चलेगी उतने दिनों तक इंटरनेट सेवा की मोबाइल और फिक्स्ड लाइन दोनों बंद कर दी जाएगी। जिससे किसी भी तरह से नकल को रोका जा सकें। यहा हाईस्कूल डिप्लोमा परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले इंटरनेट बंद हो जाएगा।

ALSO READ: इनकी 12 फ़ीट लंबी मूंछ देखकर आप भी शरमा जाएं
 
इस कदम को 2016 में हुई व्यापक नकल के बाद उठाया गया है। 2016 में परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र ऑनलाइन लीक हो गए थे। नतीजतन, अधिकारियों ने 2017 में इंटरनेट सेवा प्रदाताओं से सोशल मीडिया एक्सेस को रोकने के लिए कहा लेकिन बात नहीं बनी थी। शिक्षा मंत्री नौरीया बेंगाब्रिट ने अल्जीरियाई समाचार पत्र 'अन्नहर' को बताया कि 20-25 जून के दौरान देशभर में फेसबुक बंद रहेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, इसके अतिरिक्त देश के 2,000 परीक्षा केंद्रों में इंटरनेट एक्सेस के साथ सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को छात्रों और स्कूल रियोंदोनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर की भी व्यवस्था की गई है।

ALSO READ: आठ सवाल और उनके जवाब, आपका दिमाग भी हिला देंगे...
 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

सुबह की सैर के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में भर्ती, कार्डियो-न्यूरो सेंटर में चल रहा इलाज

हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, 26 जनवरी तक जारी रहेगा सिलसिला : योगी

अगला लेख