dharma sangrah
✕

मध्यप्रदेश में यूनिवर्सिटी और कॉलेज में ऑफलाइन ही लगेगी क्लास

, उच्च शिक्षा मंत्री ने साफ किया रूख

Updated: मंगलवार, 30 नवंबर 2021 (16:13 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार कोरोना के‌ बढ़ते मामलों को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। नए ओमीकॉन वैरिएंट को लेकर दहशत के बीच अब स्कूल,  कॉलेजों को लेकर फिर सवाल उठने लगे है। रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूलों को 50 फीसदी उपस्थित के साथ खोलने और ऑनलाइन क्लास चलाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रदेश के कॉलेजों में भी ऑनलाइन क्लास चलाए जाने की मांग की जाने लगी थी।

कॉलेजों से उठ रही इस मांग के बाद आज उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि कॉलेज और यूनिवर्सिटी में फिलहाल ऑफलाइन क् ही चलेगी। उच्च शिक्षा मंत्री ने बयान जारी करते हुए कहा कि कोरोना के नया वैरिएंट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए है। उच्च शिक्षा विभाग इन निर्देशों को कड़ाई से पालन करेगा।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमने कॉलेजों को लेकर जो गाइडलाइन बनाई है उसमें सभी से अपेक्षा है कि वैक्सीन के दोनों डोज लगाने के साथ कोविड गाइडलाइन का पालन करें। फिलहाल कॉलेजों को ऑफलाइन स्तर पर चलाया जाएगा। यह एक कठिन समय है। ऐसे में अगर घर से पढ़ाई होती तो उस पर प्रभाव पड़ता है। अभी तक स्थिति को देखते हुए ऑफलाइन क्लास ही जारी रखेंगे। सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
 

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख