biodatamaker

मध्यप्रदेश में अभी नहीं खुलेंगे सिनेमाघर, फिल्म रिलीज नहीं होने और कमाई से ज्यादा खर्च के चलते फैसला

Updated: बुधवार, 14 जुलाई 2021 (17:47 IST)
भोपाल। कोरोना संक्रमण के चलते लंबे समय से बंद सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत राज्य सरकार ने दे दी है।सरकार ने सिनेमाघरों संचालकों को पचास फीसदी क्षमता के साथ टॉकीज खोलने की परमिशन दी है। लेकिन सरकार की इजाजत के बाद भी फिलहाल प्रदेश के सिनेमाघर नहीं खुलने जा रहे हैं। सिनेमाघर संचालकों ने  टॉकीज खोलने से इंकार कर दिया है। मध्यप्रदेश सिनेमा एसोसिएशन के सचिव अजीजउद्दीन कहते हैं कि सरकार ने सिनेघरों को खोलने की भले ही इजाजत दे दी हो लेकिन सरकार यह आदेश देने से पहले एक बार उनके दर्द को भी सुन लेती। 

अजीजउद्दीन कहते हैं कि 50 फीसदी के साथ टॉकीज खोलने का फैसला नुकसान के सिवाए और कुछ नहीं है,क्योंकि खर्चा पूरा आना है और आमदनी आधी होगी। इसके अलावा सिनेमाघरों को खोलने में सबसे बड़ी अड़चन हाल-फिलहाल किसी बड़ी फिल्म का भी रिलीज नहीं होना है। अभी मुंबई पूरी तरह से अनलॉक नहीं है जिसके कारण फिल्म रिलीज नहीं हो रही है अगर फिल्म ही रिलीज नहीं होगी तो टॉकीज खोल कर क्या करेंगे।
 
वहीं कोरोना काल में वेब सीरिज का बढ़ता कल्चर और फिल्मों के लगातार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने से सिनेमाघर संचालकों के लिए नई चुनौती बन गया है। पहला कोरोना का डर और दूसरा वेब सीरिज का असर सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या पर निश्चित तौर पर पड़ेगा।
 
सिनेमाघरों के संचालकों की सरकार से मांग है कि बिजली बिल और टैक्स में राहत दे क्योंकि बिजली बिल और टैक्स, टॉकीज बंद होने के बाद देना पड़ रहा है। इसलिए सरकार सिनेमाघरों के लिए राहत पैकेज का एलान करें। इसके साथ सिनेमा एसोसिएशन के सचिव अजीजउद्दीन कहते हैं कि सरकार अभी 12 फीसदी टैक्स ले रही है जब तक पचास फीसदी क्षमता के साथ टॉकीज खुल रहे है टैक्सी को भी पचास फीसदी घटाकर 6 फीसदी कर दें।
 
बता दें कोरोना संक्रमण के चलते पिछले सवा साल से प्रदेश के सिनेमाघर लगभग बंद पड़े हैं। कोरोना की पहली लहर में भी सिनेमाघर को बंद कर दिया गया था उसके बाद जब जनवरी में पूरी क्षमता के साथ सिनेमाघर चालू हुए तो दूसरी लहर ने दस्तक दे दी जिसके बाद 23 मार्च से एक बार फिर सिनेमाघरों बंद करने का फैसला सरकार ने ले लिया।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख