ramcharitmanas

खेल क्षेत्र में रतलाम बना रहा है विशिष्ट पहचान : मोहन यादव

Updated: शनिवार, 21 दिसंबर 2024 (19:07 IST)
Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आजादी के बाद पहली बार हमने प्रदेश में खेलों के लिए 586 करोड़ रुपए के बड़े बजट का प्रावधान किया है। मध्यप्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां हॉकी के लिए सर्वाधिक एस्ट्रोटर्फ होंगे। खेलों को अब पाठ्यक्रम का भी हिस्सा बनाया गया है। खेल शिक्षक भी असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर और कुलगुरु बन सकते हैं। डॉ. यादव शनिवार को रतलाम में चैतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए जा रहे खेल चेतना मेले के रजत जयंती समारोह का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ध्वजारोहण कर खेल चेतना मेले के शुभारंभ की घोषणा की।

कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, सांसद सुधीर गुप्ता, सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभू लाल चंद्रवंशी, विधायक आलोट चिंतामणि मालवीय, विधायक रतलाम ग्रामीण मथुरा लाल डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल, प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
ALSO READ: युवाओं के कौशल विकास और स्पष्ट दिशा देने के साथ ही विश्वविद्यालयों को आत्मनिर्भर बनाएंगे : मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने रतलाम में हॉकी के लिए एस्ट्रो टर्फ निर्माण, व्यवसाय को गति देने के लिए साड़ी क्लस्टर निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि साड़ी क्लस्टर में महेश्वर, चंदेरी की तर्ज पर शहर में महिलाओं को साड़ी निर्माण से जोड़ा जाए। रतलाम के शासकीय लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज में सभी प्रकार के हृदय संबंधी उपचार एवं ऑपरेशंस के लिए कार्डियक ब्रांच स्थापित करने की भी घोषणा की।

रतलाम में खेलों के लिए अधोसंरचना विकास एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन द्वारा रतलाम में 15 करोड़ रुपए की लागत से एकीकृत स्पोर्ट्स कॉम्‍पलेक्स का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें जूडो, कराटे, बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी इत्यादि इनडोर खेल गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। साथ 400 मीटर दौड़ के लिए सिंथेटिक ट्रैक भी बन रहा है। साथ ही 1200 लोगों की क्षमता के पैवेलियन तथा जिम का निर्माण भी किया जा रहा है। जिले के आलोट में खेलों के लिए भूमि आवंटित कर दी गई है। पिपलोदा-रावटी में भी भूमि आवंटित की जा रही है।
ALSO READ: MP में मोहन यादव सरकार की ऐतिहासिक पहल, जनविश्वास विधेयक से पारदर्शिता एवं सुशासन की नई शुरूआत
डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश, देश का ऐसा पहला राज्य होगा जहां हॉकी के लिए सर्वाधिक 12 एस्ट्रो टर्फ की सुविधा होगी। रतलाम में खेल गतिविधियों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सेंव, सोना और साड़ी के लिए प्रसिद्ध रतलाम अब खेलों में भी अपनी विशेष पहचान स्थापित कर रहा है। इसमें चैतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा विगत 25 वर्षों से आयोजित किया जा रहे खेल चेतना मेले का विशेष योगदान है। इस आयोजन से रतलाम की खेल प्रतिभाएं देश, प्रदेश में अपना नाम रोशन कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेलों के विकास के लिए समग्र प्रयास किए जा रहे हैं। भोपाल में हुए खेलो इंडिया आयोजन में प्रदेश ने अपनी विशेष छाप छोड़ी है। मुख्यमंत्री ने रतलाम में चैतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा लगातार 25 वर्षों से आयोजित किए जा रहे खेल चेतना मेला आयोजन की विशेष रूप से सराहना की।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष 10 हजार खिलाड़ियों की सहभागिता और खिलाड़ियों के सम्मान के साथ खेल चेतना मेले ने अपना विशिष्ट स्थान बनाया है। मुख्यमंत्री ने मंत्री काश्यप की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराने समय से ही व्यापार, व्यवसाय के लिए प्रसिद्ध रतलाम अब खेलों में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है।
ALSO READ: बेहतर स्वास्थ्य और शुद्ध मानसिकता का आधार है आहार : मोहन यादव
डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में खेलों को प्रोत्साहित कर खेल गतिविधियों का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब हमारे खिलाड़ी ओलंपिक से पदक जीतकर आते हैं। प्रदेश में नदी जोड़ो की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी से प्रेरणा लेकर मध्यप्रदेश ने अग्रणी पहल की है।

नदी जोड़ो की 2 बड़ी परियोजनाओं को हाथ में लिया गया है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पार्वती-चंबल-कालीसिंध नदी परियोजना का जयपुर में भूमिपूजन किया गया है जिसका लाभ प्रदेश के अन्य जिलों के साथ रतलाम जिले को भी मिलेगा। पेयजल, सिंचाई उद्योगों के लिए प्रचुर मात्रा में पानी की उपलब्धता सुलभ होगी। प्रदेश सरकार सिंचाई उद्योगों आदि क्षेत्रों में बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के बजट को सवा तीन लाख करोड़ से दोगुना कर आगामी 5 वर्षों में 7 लाख करोड़ रुपए तक ले जाने का लक्ष्य है।

काश्यप ने कहा कि यह अत्यंत गौरव की बात है कि फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष 25 वें खेल चेतना मेले का आयोजन किया जा रहा है। खेलों को दूरस्थ ग्रामों तक ले जाने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित खेल चेतना मेले में अब क्रीड़ा भारती भी सहभागिता कर रही है। सबके सहयोग से इस आयोजन को ऊंचाइयां मिली हैं। काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जिस प्रकार प्रदेश को औद्योगिक क्षेत्र में ऊंचाइयां मिल रही हैं, उसी तरह खेलों में भी ऊंचाइयों के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में खेलों के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महापौर प्रहलाद पटेल की पहल पर नगर निगम द्वारा स्वच्छता के संदेश पर निर्मित वीडियो गीत लांच किया। खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया।

डॉ. यादव का शनिवार को रतलाम के नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। बंजली हेलीपैड से लेकर पोलो ग्राउंड नेहरू स्टेडियम तक रोड-शो में सड़क के दोनों और मंच से नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री पर पुष्प-वर्षा की गई। (एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई' की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

अगला लेख