Hanuman Chalisa
✕

पोर्न फिल्म में भी दीपिका होती तो उसको भी टैक्स फ्री कर देेते, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव का विवादित बयान

Updated: शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (09:10 IST)
फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के JNU जाने को लेकर मचे बवाल और उसके बाद उनकी आज रिलीज हो रही फिल्म छपाक को लेकर सियासत तेज हो गई है। मध्य प्रदेश में छपाक फिल्म को टैक्स फ्री करने के मुख्यमंत्री कमलनाथ के फैसले को लेकर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने विवादित बयान दिया है।

होशंगाबाद में सीएए को लेकर जनजागरुकता कार्यक्रम में पहुंचे गोपाल भार्गव ने कहा कि अगर किसी पोर्न फिल्म में भी दीपिका होती तो मुख्यमंत्री उसको टैक्स फ्री कर देते। इतना ही नेता प्रतिपक्ष ने फिल्म रिलीज होने से पहले टैक्स फ्री करने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि फिल्म अभिनेत्री दीपिका और मध्य प्रदेश सरकार की विचारधारा एक सी है। उन्होंने दीपिका के JNU जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस समय बौद्धिक हमला किया जा रहा है। 
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के इस बेहद विवादित बयान के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सूलजा ने बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा एक महिला के बारे में नेता प्रतिपक्ष कितना निम्नस्तरीय बयान दे रहे है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष को एक फिल्म को कर मुक्त करने मात्र से इतनी हताशा और बौखलाहट नेता प्रतिपक्ष में क्यों है। 
 
NSUI फ्री में दिखा रही छपाक – JNU हिंसा के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद दीपिका की फिल्म छपाक के सोशल मीडिया पर जारी बॉयकॉट की मुहिम के बी NSUI  ने छात्रों को फ्री में फिल्म का पहला शो दिखाने का एलान किया है। NSUI के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी के मुताबिक NSUI की ओर से भोपाल सहित कई जिलों में छात्रों को छपाक फिल्म फ्री में दिखाई जाएगी।

विवेक फिल्म छपाक को टैक्स फ्री करने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ का धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि भाजपा इस मामले पर गंदी राजनीति कर रही है। वेबदुनिया से बातचीत में विवेक त्रिपाठी कहते हैं कि छपाक फिल्म में जिस तरह एसिड अटैक पीड़िता के जीवन में किए जा रहे संघर्ष को दिखाया जा रहा है उसका ABVP और BJP केवल इसलिए विरोध कर रही है कि फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हिंसा के पीड़ित छात्रों से मिलने JNU चली गई। वह कहते हैं कि ABVP और BJP जो इस फिल्म का बॉयकाट कर रही है उसके बाद NSUI  ने पूरे प्रदेश में छात्रों को फ्री में फिल्म दिखाने का निर्णय लिया है इसके लिए कई जगह NSUI ने पूरा हॉल ही बुक कराया है। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शामिल हुए सीएम धामी, माणा पास से औली तक 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

अगला लेख