dharma sangrah
✕

क्या दूसरे डोज के बाद भी लग सकता है Corona Vaccine?

Updated: मंगलवार, 27 अप्रैल 2021 (15:52 IST)
इन दिनों 45 वर्ष से ऊपर वाले लोगों को कोरोनावायरस का टीका (Coronavirus Vaccine) लगाने का काम जारी है। दूसरे डोज के बाद स्वास्थ्य केन्द्र या संबंधित अस्पताल से लोगों को सर्टिफिकेट के साथ एक 'नसीहत' भी दी जा रही है- 'इसे संभालकर रखना'।
 
इसके बाद लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि क्या वैक्सीन के 2 डोज के बाद भी कोई और डोज लगाया जाएगा। इंदौर के ही रणजीत लाल ने बताया कि टीका लगाने के बाद मुझसे सर्टिफिकेट संभालकर रखने की बात कही गई थी। साथ ही कहा गया था कि इसे संभालकर रखना, बाद में काम आएगा। मुझे तो लग रहा है कि आने वाले समय में और भी टीका लग सकता है। 
 
इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग इंदौर के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने वेबदुनिया से बातचीत में बताया कि वर्तमान में ऐसे कोई निर्देश नहीं हैं कि टीके का तीसरा डोज लगाया जाएगा। वैक्सीन सर्टिफिकेट चूंकि हमारे स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है, ऐसे में निश्चित ही उसे संभालकर रखना चाहिए। 
यहां काम आएगा सर्टिफिकेट : ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह सर्टिफिकेट जरूरी हो सकता है। दूसरे राज्यों में यात्रा करते समय जहां आरटी-पीसीआर जांच मांगी जाती है या फिर क्वारंटाइन कर दिया जाता है, वहां यह सर्टिफिकेट काम आ सकता है। दूसरे देशों की यात्रा के दौरान भी यह सर्टिफिकेट काम का हो सकता है। 
 
सुगबुगाहट तो तीसरे डोज की भी है : रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत बायोटेक ने तीसरे डोज की भी तैयारी कर ली है। इसे बूस्टर डोज बताया जा रहा है और दूसरे डोज के 6 माह बाद इसे दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि इसके बाद शरीर की इम्युनिटी कई सालों के लिए बढ़ जाएगी। 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख