Daily Horoscope

MP : कबाड़ी की दुकान पर मिले बम के खोल, आसपास के घरों को कराया खाली, पुलिस ने जताई यह आशंका

Updated: शुक्रवार, 9 अगस्त 2024 (19:03 IST)
Bomb shells found at scrap shop : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शुक्रवार को एक कबाड़ी की दुकान पर 12 से 15 बम के खोल मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते और भारतीय वायुसेना की टीम को बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक, बरामद बमों में से कुछ के सक्रिय होने का संदेह है। एहतियात के तौर पर कबाड़ विक्रेता की दुकान और आसपास के घरों को खाली करवा लिया है।
ALSO READ: फर्जी निकली देश के 41 हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी
पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, बरामद बमों में से कुछ के सक्रिय होने का संदेह है। अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस द्वारा की गई नियमित तलाशी के दौरान ये खोल बरामद किए गए, जो छोटे रॉकेट जैसे दिखते हैं और इन पर ‘प्रेक्टिस’ लिखा हुआ था।
ALSO READ: बिहार में CM दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी ATS
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी ने बताया, लगभग 12 से 15 खोल बरामद हुए हैं, जिनमें से कुछ निष्क्रिय और कुछ के सक्रिय होने का संदेह है। उन्होंने बताया कि इसके बाद हमने नर्मदापुरम से बम निरोधक दस्ते और आमला स्टेशन से वायुसेना की टीम को बुलाया। एहतियात के तौर पर हमने कबाड़ विक्रेता की दुकान और आसपास के घरों को खाली करवा लिया है।
 
अधिकारी ने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा इनका विश्लेषण करने के बाद ही खोल के बारे में और अधिक जानकारी मिलेगी और उन्हें कैसे नष्ट किया जाए, यह भी पता चलेगा। कबाड़ व्यापारी नइम कुरैशी ने बताया कि खोल दो बोरियों में थे, जिन्हें शहर के इंदिरा गांधी वार्ड के वसीम और शाहरुख नाम के दो लोगों ने उन्हें बेचा और दावा किया कि उनमें लोहे के टुकड़े हैं।
ALSO READ: 25 साल बाद भी अनफूटे बम कारगिलवासियों को दे रहे हैं दर्द, अभी भी मिल रहे हैं जिंदा बम
कुरैशी ने बताया, मैंने पहले भी इन दोनों से सामान खरीदा था। मुझे नहीं पता था कि इन बोरियों में बम के खोल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुरैशी के बेटे अकीब को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि अकीब भी कबाड़ी का काम करता है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख