dharma sangrah

BJP घोषणा पत्र के लिए जनता से सुझाव लेने के लिए लॉन्च करेगी पोर्टल,अमित शाह जारी करेंगे वाट्सअप नंबर

Published: मंगलवार, 1 अगस्त 2023 (16:59 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपने घोषणा पत्र को बनाने के  लिए जनता से सुझाव लेगी। मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई मेनिफेस्टो कमेटी की पहली बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया  कि घोषणा पत्र बनाने के लिए जनता से सुझाव लेने के लिए पार्टी एक पोर्टल तैयार करेगी। इसके साथ सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए भाजपा लोगों के सुझाव को लेगी।

चुनाव घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आज पार्टी का घोषणा पत्र बनाने को लेकर बनाई गई मेनिफेस्टो कमेटी की पहली बैठक हुई। मेनिफेस्टो कमेटी ने जन आकांक्षाओं को कैसे अपने मेनिफेस्टो के अंतर्गत शामिल करेंगे इस पर चर्चा हुई। इसके लिए पार्टी वेबसाइट के माध्यम से,व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से,व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से लोगों के सुझाव को लेने का काम करेगी। इसके साथ ही बूथ लेवल से लोगों सुझाव लेने के लिए पार्टी एक पूरा सिस्टम तैयार करेगी। जिसकी ऑफिशिलय लॉन्चिंग गृहमंत्री अमित शाह करेंगे।

भाजपा का इस बार का घोषणा पत्र स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने की थीम पर आधारित होगा। विकास को फोकस करते हुए भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित मध्यप्रदेश बनाने साथ अब स्वर्णिम मध्यप्रदेश की परिकल्पना को पेश किया जाएगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि समाज के प्रबुद्धजनों और ऐसे अन्य लोग जो प्रदेश के विकास को लेकर सोचते हैं उन लोगों को कनेक्ट करने के साथ उनकी बातों को घोषणा पत्र में जोड़ा जाएगा। घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक में भाजापा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, चुनाव अभियान समिति के प्रमुख नरेंद्र सिंह तोमर, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष जयंत मलैया के साथ समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख