Hanuman Chalisa

दिग्गी के गढ़ राघौगढ़ से वीडी शर्मा आज करेंगे भाजपा के गांव चलो अभियान का आगाज, हर बूथ जीतने का टारगेट

विकास सिंह
गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024 (09:24 IST)
भोपाल। तीसरी बार मोदी सरकार के नारे के साथ 400 प्लस सीटें जीतने के लिए भाजपा ने इस बार ग्रामीण वोटर्स पर अपना फोकस कर दिया है। चुनाव की तारीखों के एलान से पार्टी पूरे देश  मे गांव चलो अभियान चलाने जा रही है। मध्यप्रदेश में आज भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा कांग्रेस का गढ़ माने जाने जाने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के घर से राघौगढ़ से गांव चलो अभियान का शुभारंभ करेंगे। भाजपा अध्यक्ष राघौगढ़ के ग्राम आवन के बूथ क्रमांक 94, 95, 96 से अभियान की शुरुआत कर रात्रि विश्राम भी करेंगे।

विधानसभा चुनाव में भाजपा को राघौगढ़ में हार का सामना करना पड़ा था। राघौगढ़ विधानसभा सीट पर वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह विधायक है। ऐसे में भाजपा ने अब लोकसभा चुनाव में  राघौगढ़ के हर बूथ पर जीतने के लक्ष्य के साथ उतरने की तैयारी कर रही है। दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दिग्गिजों के गढ़ में रात्रि विश्राम करना भाजपा की आक्रामक रणनीति का हिस्सा है जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता कांग्रेस के मज़बूत क्षेत्रों में “गांव चलो अभियान” के तहत 24 घंटे पार्टी को मज़बूत करने में जुटेंगे।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री के “गांव चलो अभियान” के तहत बुधनी विधानसभा के ग्राम लाड़कुई में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर रात्रि विश्राम करेंगे। गांव चलो अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 9 फरवरी को अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी के ग्राम लाड़कुई में एक दिन और रात यानी कि, 24 घंटे बिताएंगे। इस दौरान पूर्व सीएम शिवराज, ग्रामीणों को मोदी सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे। साथ ही बूथ स्तर के कामकाजों को भी देखेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को सुबह बुधनी के ग्राम लाड़कुई पहुंचेंगे और ग्रामीणों से मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के संबंध में चर्चा करेंगे। साथ ही लाभान्वित लोगों से भेंट कर उनके अनुभव सुनेंगे। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता व संगठन पदाधिकारियों के साथ बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों का कार्य निर्धारित करना, मतदाता सूची का निरीक्षण करना, वॉट्सएप ग्रुप बनवाना, संगठन एप डाउनलोड कराना, विकसित भारत एम्बेसडर बनाना, विगत चुनावों की समीक्षा करना। जनप्रतिनिधियों, जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं, विचार परिवार कार्यकर्ताओं, पार्टी से जुड़े नवीन कार्यकर्ताओं से संपर्क करना। युवा, महिला, व्यावसायिक, लाभार्थी, सामाजिक और धार्मिक मतदाताओं से संपर्क करना। धार्मिक स्थलों के दर्शन करना। स्वच्छता अभियान में शामिल होने जैसे कार्य करेंगे।
<>

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

उत्तर प्रदेश बनेगा गो आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र, हर जिले में लगेंगे 1000 से अधिक बायोगैस प्लांट

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

अगला लेख