शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. BJP National President JP Nadda message of solidarity for Mission 2023
Written By Author विकास सिंह
Last Updated : गुरुवार, 2 जून 2022 (18:07 IST)

मिशन 2023 के लिए जेपी नड्डा का एकजुटता का संदेश, चाय, लंच और टिफिन के सहारे पढ़ाया एकजुटता का पाठ

मिशन 2023 के लिए जेपी नड्डा का एकजुटता का संदेश, चाय, लंच और टिफिन के सहारे पढ़ाया एकजुटता का पाठ - BJP National President JP Nadda message of solidarity for Mission 2023
भोपाल। मिशन 2023 का शंखनाद के लिए मध्यप्रदेश के प्रवास पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इशारों ही इशारों में पार्टी के नेताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ा दिया। भोपाल और जबलपुर में अपने दौरे के दौरान जेपी नड्डा बूथ और मंडल कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी के दिग्गज नेताओं को एकजुटता की सीख दी। नड्डा ने दो टूक शब्दों में कार्यकर्ताओं और नेताओं को संगठन की मजबूती पर फोकस करने की सीख दी। अपने दौरे के दौरान नड्डा चाय, लंच और टिफिन के बहाने नेताओं को एकजुटता का पाठ तो पढ़ाया ही साथ ही यह बता दिया कि मध्यप्रदेश पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के राडार पर है और पार्टी 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है। 
2023 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की अंदरूनी राजनीति के नजरिए से काफी अहम मायने जा रहे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरान के ऐसे कई मौके आए जब नड्डा ने भाजपा के अंदर और बाहर उठ रहे हर सवालों का जवाब अपने ही अंदाज में दे दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने दौरे के दौरान सत्ता और संगठन को लेकर कई संदेश दे गए। 
 
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सरकार की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बदले जाने की अटकलों पर पूरी तरह पूर्णविराम लगा दिया। मीडिया से बात करते हुए नड्डा ने इशारों ही इशारों में बता दिया कि बतौर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मध्यप्रदेश में जड़े काफी गहरी और मजबूत है। नड्डा ने साफ शब्दों में कहा कि आखिर बार-बार यह सवाल क्यों खड़ा किया जाता है। शिवराज के नेतृत्व में सरकार अच्छी चल रही है सब अपने काम में लगे हुए है। 
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का यह कहना कि 2023 के बारे में संसदीय बोर्ड बहुत कुछ तय कर सकता है इसके भी कई मायने है। सियासी मायने तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के सरकार में नंबर-2 की हैसियत रखने वाले सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के घर चाय पर पहुंचने के भी निकाले जा रहे है। मुख्यमंत्री निवास पर लंच से ठीक पहले नड्डा का नरोत्तम मिश्रा के घर चाय पर पहुंचने के सियासी गलियारों में काफी अहम माना जा रहा है।
नड्डा के साथ-साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के तकरीबन सभी दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा के घर मुख्यमंत्री निवास पर लंच से ठीक पहले चाय पर पहुंचे। ऐसे में जब मध्यप्रदेश की सियासत में नरोत्तम मिश्रा को शिवराज सिंह चौहान के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी का सबसे प्रबल दावेदार माना जाता है तब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नरोत्तम मिश्रा के निवास पर चाय पर पहुंचना इस बात का इशारा है कि नरोत्तम मिश्रा की दिल्ली दरबार में भी गहरी पैठ है। 
वहीं अपने दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सरकार और पार्टी संगठन में तालमेल पर भी जोर देते हुए दिखाई दिए। मंत्रियों से चर्चा में नड्डा का अफसशाही के हावी होने का मुद्दा उठाने के भी कई मायने निकाले जा रहे है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दौरे के दौरान प्रदेश भाजपा संगठन के कामकाज की तारीफ करते हुए भी बूथ पर पार्टी की मजबूत पकड़ का जिक्र करते हुए बूथों के डिजिटाइजेशन के लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को बधाई दी। वहीं दौरे के दूसरे दिन नड्डा ने जबलपुर में मंडल कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश देते हुए एक साथ टिफिन करने का सीधा संदेश देकर बता दिया कि भाजपा को मिशन 2023 फतह करना है तो इसके लिए एकजुटता का पाठ पढ़ना जरूरी है। 
 
ये भी पढ़ें
केंद्र का राजकोषीय घाटा 6.7 फीसदी, राज्यों का 3.5 प्रतिशत रहने का अनुमान, सरकार ने जारी किए आंकड़े...