Daily Horoscope
✕

भाजपा विधायक की सलाह, फादर और चादर से दूर रहें, वायरल हुआ वीडियो

Updated: मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021 (09:13 IST)
भोपाल। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का 'फादर और चादर' को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
 
शर्मा का यह वीडियो दशहरे के अवसर पर आयोजित एक धार्मिक समारोह का बताया गया है। इसमें वे सभा में मौजूद लोगों को सलाह दे रहे हैं कि वे फादर और चादर से दूर रहें। वे लोगों से यह पूछना भी नहीं भूले कि क्या इसका आशय समझ गए हैं।
 
उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि वे अपना धर्म और संस्कृति नहीं भूलें। विधायक ने कहा कि हम लोग दुनिया को चलाने वाले बजरंग बली पर भरोसा करते हैं। हमें अपनी संस्कृति अपनाना चाहिए।

<

MP: बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान- ‘फादर और चादर से दूर रहो, नहीं तो ये तुम्हें बर्बाद कर देंगे’ pic.twitter.com/Q9Q5p6QtJT

— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) October 18, 2021 >भाजपा विधायक ने कहा कि पीर बाबा से दूर रहो। ये पीर बाबा तुम्हारे हनुमान मंदिर जाने में बाधा है। विधायक शर्मा ने आगे कहा कि पीरों को पूजने वालों से बोल दो कि तुम जमीन पर दफन पर भरोसा करते हो, हम दुनिया को चलाने वाले पर भरोसा करते हैं, जो बजरंग बली हैं।
 
विधायक के इस भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने कहा कि अल्पसंख्यकों का अपमान करने के लिए उनके ऊपर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने सवाल किया कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वो भी ऐसा ही सोचते हैं।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

अगला लेख