dharma sangrah
✕

रीवा में जनपद CEO मारपीट मामले में भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी से संगठन नाराज, भोपाल तलब

Updated: बुधवार, 17 अगस्त 2022 (19:27 IST)
भोपाल। रीवा के सिरमौर जनपद के सीईओ सुरेश मिश्रा पर जानलेवा हमले में भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी की मुश्किलें बढ़ गई है। पूरे मामले में भाजपा संगठन ने भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी को भोपाल तलब किया है। इसके साथ भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने उज्जैन में महाकाल मंदिर में हंगामे के मामले में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों पर हुई कार्रवाई का हवाला दिया। 
 
कांग्रेस ने विधायक को घेरा-वहीं जनपद सीआई से मारपीट के मामले को लेकर अब कांग्रेस सड़क पर उतर आई है। रीवा में कांग्रेस जनपद सीईओ के पक्ष में उतर आई है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने आरोप लगाया है की सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी सत्ता के नशे में मारपीट कर रहे है। कांग्रेस के नेता इस मामले में सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी सहित दोषियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी और कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और दोषियों पर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है की जल्द ही इस मामले में अगर कोई कार्यवाही नही होती तो रीवा जिले का घेराव जनता के साथ किया जाएगा।
 
कर्मचारियों ने भी खोला मोर्चा-सिरमौर जनपद सीईओ एसके मिश्रा पर हमले के विरोध में  जनपद पंचायत सिरमौर के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। आज कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प से मिलकर ज्ञापन सौंपा और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
 
क्या है पूरा मामला?- रीवा जिले के सिरमौर जनपद सीईओ एसके मिश्रा पर मंगलवार को हथियारबंद बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था जिसमें उनको गंभीर चोट आई थी। जनपद सीईओ पर जानलेवा हमले का आरोप भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी पर लगा था। इन आरोपों के बीच भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी और जनपद सीईओ का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह जनपद सीईओ को धमकाते हुए नजर आए थे। पीड़ित जनपद सीईओ सुरेश मिश्रा ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि सिब्बू शुक्ला विवेक गौतम,विनय शुक्ला सहित 18 से 20 लोगों ने उनपर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की।
 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अगला लेख