ramcharitmanas
✕

'लालटेन' की 'रोशनी' में सत्ता में 'वापसी' की राह तलाशती भाजपा!

Updated: गुरुवार, 13 जून 2019 (17:54 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव के बाद अचानक से मध्यप्रदेश में भाजपा कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रामक हो गई है। बिजली कटौती को मुद्दा बनाते हुए भाजपा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने सूबे के हर जिले में बिजली कटौती के विरोध में 'लालटेन यात्रा' निकाली।
 
भोपाल में हुए प्रदर्शन की अगुवाई पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने की। कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष ने कमलनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का हवाला देते हुए राकेश सिंह ने कहा कि चुनाव में जीत जनता के भरोसे से हासिल होती है और वर्तमान कांग्रेस सरकार ने जनता का भरोसा खो दिया।
 
राकेश सिंह ने कांग्रेस में गुटबाजी का जिक्र करते हुए कमलनाथ सरकार के कभी भी गिरने की भविष्यवाणी कर दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बैसाखी पर टिकी है और कब गिर जाए, किसी को पता नहीं चलेगा और प्रदेश की जनता भी चाहती है कि एक बार फिर भाजपा सरकार प्रदेश में आ जाए।
 
भाजपा अध्यक्ष ने साफ कहा कि भाजपा की सत्ता में वापसी तक पार्टी ऐसे ही आंदोलन करती रहेगी। पूरे प्रदेश में हुई इस 'लालटेन यात्रा' की शुजालपुर में अगुआई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार में प्रदेश में जंगलराज बन गया है और प्रदेश सरकार केवल ट्रांसफर उद्योग में लगी हुई है।
सरकार का दावा, बिजली की समस्या नहीं : एक ओर भाजपा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है तो वहीं दूसरी ओर सरकार लगातार दावा कर रही है कि प्रदेश में कहीं भी बिजली की समस्या नहीं है। सरकार का दावा है कि अगर कहीं बिजली गुल हो रही है तो वह केवल टिपिंग के चलते हो रही है जिसका कारण भाजपा सरकार में खरीदे गए खराब उपकरण हैं।
 
बिजली की समस्या को लेकर भाजपा जिस तरह हमलावर है, उससे इस बात के संकेत साफ हैं कि आने वाले समय में भाजपा प्रदेश सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ेगी।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

'बद्र पैक्ट' से भारत पर क्‍या होगा असर, क्‍या भारत पर भारी पड़ा पाकिस्‍तान, मालदीव क्‍यों बैठा पाकिस्‍तान की गोद में?

एमपी गजब है! नगरीय निकायों में 2 लाख का कचरा वाहन 6 लाख रु.में खरीदा गया, ACS संजय दुबे ने खुद खोली भ्रष्टाचार की पोल

भारत-पोलैंड के बीच गहरी हुई दोस्ती: पीएम मोदी बोले- रक्षा, स्पेस और ट्रेड में बढ़ेंगे नए अवसर

K. Annamalai Vs BJP: 'हर किसी को विदेशी एजेंट बताना बंद करो...' अन्नामलाई का भाजपा पर तीखा हमला, मचा बवाल!

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

अगला लेख