Daily Horoscope
✕

इंदौर में भाजपा की रैली में हजारों किसान, कैलाश विजयवर्गीय ने चलाया ट्रैक्टर

Updated: शुक्रवार, 8 जून 2018 (13:42 IST)
इंदौर। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के समर्थन में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में हजारों किसानों ने शुक्रवार को रैली निकाली। इस रैली में कैलाश विजयवर्गीय ने ट्रैक्टर भी चलाया। 
 
इंदौर के चिमन बाग मैदान से कलेक्टर कार्यालय तक हजारों की संख्या में किसान और भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। भाजपा का यह शक्ति प्रदर्शन कांग्रेस और अन्य किसान आंदोलन से जुड़े नेताओं को करारा जवाब था कि किसान उनकी पार्टी के साथ खड़ा है।
इस रैली में 1000 से ज्यादा ट्रैक्टर भी शामिल हुए। इन्हें आसपास के इलाकों से किसान लेकर पहुंचे थे। एक समय शहर भर में ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर दिखाई दे रहे थे। इन ट्रैक्टरों के कारण शहर के कई इलाकों में जाम लग गया। इस वजह से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
 
वहीं चिमन बाग से कलेक्टर चौराहे तक करीब डेढ़ सौ मंच बनाए गए थे। इन मंचों से भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों का सम्मान किया।

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि, कहा- इनके बलिदान से गौरवांवित हो रहा प्रदेश

ट्रंप का बड़ा एलान, पहले से अलग होगी भारत से ट्रेड डील

टाइगर नहीं सलमान थे असली टारगेट, शूटर्स ने की थी घर की रेकी

पेरिस से लौटे पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, काटा 50 हजार का चालान

मेरठ में 200 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित होगी क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी

अगला लेख