ramcharitmanas

भय्यू महाराज आत्महत्या मामले में खास सेवादार से पुलिस की पूछताछ

Updated: शनिवार, 29 दिसंबर 2018 (00:16 IST)
इंदौर। आध्यात्मिक गुरु भय्यू महाराज की खुदकुशी के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात उनके खास सेवादार से पूछताछ की। भय्यू महाराज के विश्वस्त सहयोगी रहे इस शख्स का लंबे वक्त से कोई अता-पता नहीं था और पुलिस पूछताछ के लिए उसे तलाश कर रही थी।
 
 
शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) आगम जैन ने बताया कि भय्यू महाराज की खुदकुशी के मामले में उनके खास सेवादार विनायक दुधाड़े से पूछताछ की जा रही है। जैन ने कहा कि हम मामले के अलग-अलग पहलुओं पर उससे पूछताछ कर रहे हैं। हमने पूछताछ के लिए उसे नोटिस भेजा था। इस पर वह खुद हमारे सामने पेश हुआ।
 
सूत्रों के मुताबिक भय्यू महाराज के पूर्व ड्राइवर कैलाश पाटिल ने पुलिस को हाल ही में दिए बयान में दावा किया है कि एक युवती आध्यात्मिक गुरु को ब्लैकमेल कर रही थी। पाटिल ने भय्यू महाराज से धन ऐंठने के इस कथित गोरखधंधे में दुधाड़े की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।
भय्यू महाराज के कथित सुसाइड नोट में उनके वित्तीय अधिकार, संपत्ति, बैंक खाते और संबंधित मामलों में दस्तखत का हक दुधाड़े को सौंपे जाने का जिक्र है। दुधाड़े करीब 15 साल पहले उनसे जुड़ा था और साए की तरह उनके साथ रहता था।

पुलिस के मुताबिक भय्यू महाराज (50) ने यहां बायपास रोड स्थित अपने बंगले में 12 जून को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। (भाषा)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख