Daily Horoscope
✕

भय्यू महाराज आत्महत्या मामला, पुलिस टटोल रही है पत्नी आयुषी का अतीत

Updated: शुक्रवार, 15 जून 2018 (14:45 IST)
इंदौर। आध्यात्मिक गुरु भय्यू महाराज ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया, इस मामले की पुलिस गहराई से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस महाराज की दूसरी पत्नी डॉ. आयुषी के अतीत को भी टटोल रही है। 
 
ALSO READ: पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, भय्यू महाराज के चेहरे पर नहीं था तनाव, कॉल डिटेल्स की भी जांच

पुलिस पूरी बारीकी उन बिन्दुओं की भी जांच कर रही है, जिनसे खुलासा हो सके कि आखिर महाराज की शादी आयुषी से कैसे हुई और  उसका अतीत क्या है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने भंवरकुआं स्थित परमहंस हॉस्टल पहुंचकर कुछ जानका‍रियां जुटाई हैं। शादी से पहले आयुषी इसी हॉस्टल में रहती थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह भी कहा जा रहा है कि आत्महत्या वाले दिन भय्यू महाराज के चेहरे पर तनाव नजर नहीं आ रहा था। 
 
महाराज के लिए 9 साल की दोस्ती तोड़ी : बताया जा रहा है कि भय्यू महाराज से शादी से पहले आयुषी की विवेक नामक शख्स से दोस्ती थी। विवेक के साथ उसकी करीब 9 साल पुरानी दोस्ती थी, जो कि शिवपुरी से ही थी। विवेक ने अपनी कंपनी में आयुषी की नौकरी भी लगाई थी। भय्यू महाराज से शादी के लिए उसने विवेक से दोस्ती तोड़ दी थी। शादी से पहले आयुषी महाराज के आश्रम में एकाउंटेंट की नौकरी करती थी। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन विवेक इंदौर में ही था। 
 
आयुषी ने हॉस्टल छोड़ते समय भी महाराज से शादी की बात छिपाई थी। जानकारी के मुताबिक उसने हॉस्टल छोड़ते समय बताया कि वह घर यानी शिवपुरी जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच में जुटी है कि आयुषी ने पीएचडी की डिग्री कब और कैसे ली। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आत्महत्या से पहले महाराज ने जहरीला पदार्थ तो नहीं खाया था। 

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

अगला लेख