biodatamaker
✕

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, भय्यू महाराज के चेहरे पर नहीं था तनाव, कॉल डिटेल्स की भी जांच

Updated: शुक्रवार, 15 जून 2018 (14:34 IST)
इंदौर। पुलिस ने भय्यू महाराज की आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए गुरुवार को उनके घर से बरामद सीसीटीवी फुटेज देखें। फुटेज के अनुसार घटना वाले दिन भय्यू महाराज के चेहरे पर कोई तनाव नहीं दिखाई दे रहा था। 
 
पुलिस ने गुरुवार रात डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर खोलकर इसके फुटेज देखें। इन फुटेजों के आधार पर पुलिस और भी जानकारी जुटाने में लगी है। सुसाइड नोट और उनके द्वारा लिखी गई कुछ डायरियों की लिखावट की जांच एक्सपर्ट से करवाई जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद महाराज का विसरा टिशू जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है।
 
पुलिस भय्यू महाराज के कॉल डिटेल की भी जांच कर रही है। पुलिस की नजर उन नंबरों पर है जिन पर भय्यू महाराज लगातार बात कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पुलिस शुक्रवार को भय्यू महाराज के परिजनों से भी पूछताछ कर सकती है। 
 
पुलिस इस बात पर भी जांच कर रही है कि कहीं भय्यू महाराज को कोई धमका तो नहीं रहा था। किसी ने आत्महत्या के लिए मजबूर तो नहीं किया। 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख