Hanuman Chalisa
✕

इस्लाम नगर के बाद अब भोपाल के बरखेड़ा पठानी का नाम बदला

Updated: मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 (18:54 IST)
Bhopal News-मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव करीब आते जा रहे है वैसे-वैसे नाम बदलने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। अब राजधानी भोपाल के बरखेड़ा पठानी का नाम बदलकर कर लाल बहादुर शास्त्री नगर कर दिया गया है। नगर निगम की बैठक में नाम बदलने का प्रस्ताव पास होने के बाद मंगलवार को भोपाल नगर निगम कमिश्नर ने वार्ड-56 के अंतर्गत आने वाले बरखेड़ा पठानी का नाम पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के नाम पर करते हुए लाल बहादुर शास्त्री नगर ‘भेल’ करने के आदेश जारी कर दिए।

दरअसल मध्यप्रदेश में नाम बदलो अभियान के तहत इन दिनों ऐतिहासिक स्थलों, इमारतों, कस्बों, मोहल्लों के नाम बदलने का सिलसिला तेजी से जारी है। जिसका सबसे ज्यादा असर राजधानी भोपाल में नजर आ रहा है। राजधानी भोपाल में इस्लामनगर का नाम जगदीशपुर भी पहले ही कर दिया गया था। वहीं अब राजधानी भोपाल के ऐशबाग स्टेडियम का नाम जल्द ही बदलने जा रहा है। ऐशबाग स्टेडियम के नाम बदलने का प्रस्ताव नगर निगम की बैठक में पास हो चुका है।

भोपाल का नाम भोजपाल करने की मुहिम तेज- इस बीच भोपाल का नाम भोजपाल करने की मुहिम भी तेज हो गई है। पिछले दिनों भोपाल में प्रवचन करने आए रामभद्राचार्य ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल का नाम भोजपाल करने की मांग की। इतना ही नहीं रामभद्रचार्य ने कहा कि जब तक भोपाल का नाम भोजपाल नहीं होगा वहीं भोपाल में कथा करने नहीं आएंगे।

राजधानी भोपाल में नाम बदलने की शुरुआत हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर  रखने से हुई थी। इसके बाद राजधानी के ऐतिहासिक मिंटो हाल का नाम खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुशाभाऊ ठाकरे हॉल कर दिया था।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख