Hanuman Chalisa
✕

MP: अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर हमला, सब इंस्पेक्टर सहित 2 घायल

Updated: शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (11:35 IST)
शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी कस्बे में एक महिला के घर अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी विभाग की टीम को शराब पकड़ना महंगा पड़ गया। यहां पर एक महिला के परिवार वालों ने टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में इंस्पेक्टर सहित 2 सिपाही घायल हो गए।
 
यह मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी कस्बे का है। यहां ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम भोगिया में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गए आबकारी इंस्पेक्टर सहित 2 अन्य आरक्षक पर एक ही परिवार के पिता, पुत्र, बहू, भतीजा सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने पथराव कर दिया। इस हमले में निरीक्षक सहित 2 अन्य आबकारी आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है। वहीं इस मामले में ब्यौहारी पुलिस ने कार्रवाई की है।
 
हमले में घायल आबकारी निरीक्षक रजनीश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम भोगिया निवासी रामबाई पटेल के घर से आबकारी विभाग ने 64 लीटर अवैध हाथ भट्ठी शराब जब्त कर रामबाई के खिलाफ मध्यप्रदेश अधिनियम की धारा 34, 2 के तहत कार्रवाई  महिला की गिरफ्तारी कर उसे लेकर टीम वापस लौट रही थी, तभी राम बाई के पति सहित अन्य रिश्तेदारों  ने आबकारी टीम पर पत्थर से हमला कर दिया व राम बाई को छुड़ाकर ले गए।  
 
ब्यौहारी थाना प्रभारी समीर वारसी का कहना है कि आबकारी विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों पर हमले की शिकायत पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

पीएम मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष : सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

क्या विराट कोहली ने लिए प्रेमानंद महाराज से मिलने के 5 करोड़? क्रिकेटर की टीम ने बताया सच

कालिख के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण, ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पहुंची कलश यात्रा

3 साल बाद RBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, अब होम-कार लोन चुकाना होगा ज्यादा महंगा

अगला लेख