MP: मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्तों की नियुक्ति
भोपाल। राज्य सूचना आयोग, मध्यप्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार को चयन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतियां उईके एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शामिल हुए।
चयन समिति द्वारा मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए विजय यादव (सेवानिवृत्त विशेष पुलिस महानिदेशक) का चयन किया गया। साथ ही सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए उमाशंकर पचौरी (शिक्षाविद्), वंदना गांधी (समाजसेवी) एवं ओमकार नाथ (सेवानिवृत्त जज) चयनित किए गए।
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें