Hanuman Chalisa
✕

कोरोना को लेकर मध्यप्रदेश में अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी, सिनेमा घर भी बंद, CM ने की समीक्षा

Updated: शुक्रवार, 13 मार्च 2020 (21:15 IST)
भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कोरोना वायरस (Corona virus) का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए स्कूलों, कॉलेजों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि परीक्षाओं को यथावत रखा जाए। इसके साथ ही, सिनेमा घर भी बंद रखे जाएं और ऐसे सभी आयोजनों/ कार्यक्रमों को भी रोकने का प्रयास हो, जहां बड़ी संख्या में नागरिक एकत्रित होते हों।

मुख्यमंत्री आज मंत्रालय में नोवल कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी संभव कदम उठाए गए हैं। साथ ही प्रभावित होने की स्थिति में बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की व्यवस्थाएं की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी समाज के जिम्मेदार नागरिक और सभी धर्मों के धर्मगुरुओं से भी आग्रह किया जाए कि वे नागरिकों को जागरूक करने के साथ ही ऐसे आयोजन न करें, जिसमें लोग इकट्ठा हों।

उन्होंने कहा कि नोवल कोरोना वायरस के प्रकरण मिलने के पहले ही हमारी तैयारियां ऐसी हों, जिससे यह बीमारी न फैले। उन्होंने कहा कि इसकी रोकथाम के लिए देश में और विदेशों में जो कदम उठाए गए हैं और उसके बेहतर परिणाम भी मिले हैं, उनका भी अनुसरण किया जाए।

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के सीमावर्ती राज्य विशेषकर राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश राज्य से आने-जाने वाले लोगों की भी स्क्रीनिंग करने को कहा। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में बीमारी की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों का भी अध्ययन करें। मुख्यमंत्री ने बैठक में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली।

690 यात्रियों की स्क्रीनिंग : प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पल्लवी जैन गोविल ने बताया कि प्रदेश में 5 मार्च की स्थिति में 484 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 107 यात्री होम आईसोलेशन में थे। 43 जिलों से आने वाले कुल 690 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें इंदौर में 249, भोपाल 122, जबलपुर 36, ग्वालियर 33, उज्जैन 30 और खरगोन के 17 यात्री शामिल हैं।

कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है प्रशिक्षण : राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वसहायता समूह के माध्यम से कपड़े के मास्क बनवाने की कार्यवाही की जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारियों एवं मैदानी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

नोवल कोरोना वायरस बीमारी की रोकथाम के संबंध में जूम प्लेटफार्म के माध्यम से प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों एवं सेटेलाइट के माध्यम से बीसीएम, एएनएम, आशा, आशा सहयोगी, सुपरवाइजर, फार्मासिस्ट आदि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जानकारी देने के साथ ही उन्हें प्रशिक्षित भी किया गया।

हेल्पलाइन नंबर जारी : संक्रमित रोगियों के लिए 348 आइसोलेशन बैड, 104 वेंटीलेटर, 13115 पीपीई किट, 27,011 एन-95, 58 क्वारेंटाइन सेंटर एवं 741 बैड की व्यवस्था की गई है। नोवल कोरोना वायरस की जांच के लिए एम्स भोपाल एवं एनआईआरटीएच जबलपुर में लैब की व्यवस्था की गई है। इस बीमारी की जानकारी के लिए पोर्टल बनाया गया है, जिसका लिंक http://mphealthresponse.nhmmp.gov.in/covid/ है।

कंट्रोल रूम एवं कॉल सेंटर : संक्रमित और संदिग्ध रोगियों की जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, सा‍थ ही कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का नंबर 0755-2527177 है। लोगों को जागरूक बनाने एवं बीमारी के लक्षण की जानकारी देने के लिए अपील के साथ रेडियो प्रोग्राम, जिंगल, पोस्टर और पंपलेट बांटे जा रहे हैं।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1233 अंक उछला, निफ्टी 23400 के पार; किन वजहों से चमका बाजार?

क्‍या है mid-term election, अमेरिका में क्‍या होगा डोनाल्‍ड ट्रंप सरकार का, मनमानी पर लगेगी लगाम?

दीवाली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: दिल्ली-NCR में इन 2 दिनों और तय समय पर ही जलेंगे ग्रीन पटाखे, जान लीजिए नए नियम

क्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? नेतन्याहू के दबाव में ट्रंप प्रशासन ले सकता है बड़ा फैसला

अगला लेख