suvichar
✕

मध्यप्रदेश या इंदौर से अब तक कोई Corona Virus का शिकार नहीं

Updated: शुक्रवार, 13 मार्च 2020 (20:37 IST)
भोपाल/ इंदौर। कोरोना वायरस (Corona Virus) को लेकर देशभर से संदिग्ध मरीज सामने आ रहे हैं। हालांकि मध्यप्रदेश में अब तक कोई भी मरीज वायरस से ग्रसित नहीं पाया गया है, जबकि लगातार संदिग्ध मरीज इलाज के लिए प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में आ रहे हैं।
 
जॉइंट डायरेक्टर हेल्थ डॉ. वीना सिन्हा ने बताया कि प्रदेश से अब तक 27 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 23 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें से किसी को भी कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं पाया गया है जबकि 4 मरीज़ों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। डॉ. सिन्हा ने बताया कि हम स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं।
 
इधर इंदौर में भी अब तक कोई वायरस पीड़ित मरीज नहीं मिला है। सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि इंदौर संभाग से अब तक 16 सस्पेक्टेड केस सामने आए थे, इन सभी के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 14 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, यानी किसी को संक्रमण नहीं है। जबकि 2 मामलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
 
ALSO READ: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 81 मामलों की पुष्टि, 8 मरीजों के ठीक होने का दावा, 4000 लोग निगरानी में
 
सभी की थी ट्रेवल हिस्ट्री : डॉ. जड़िया ने बताया कि इन सभी संदिग्ध मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री थी। उन्होंने बताया कि कोई तेहरान से आया था तो कोई मिस्र, मलेशिया और ईरान जैसे सबसे ज्यादा संक्रमण वाले देशों से आए थे।
 
स्क्रीनिंग जारी है : डॉ. जड़िया के मुताबिक इंदौर एयरपोर्ट पर आने वाली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के यात्रियों की जांच की व्यवस्था की गई है। उनकी स्क्रीनिंग के बाद संदिग्ध पाए जाने पर जांच के नमूने भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एमवाय और पीसी सेठी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

अगला लेख