dharma sangrah
✕

8 दिन पहले बना था आतंकी, सुरक्षाबलों ने मार गिराया

Updated: शुक्रवार, 13 मार्च 2020 (20:33 IST)
जम्मू। सुरक्षाबलों ने बारामुला के रफियाबाद के शुतलु इलाके में जारी मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। वह 8 दिन पहले ही आतंकी गुटों से जा मिला था। इलाके में अभी और आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते सेना और पुलिस की संयुक्त टीमों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सेना, एसओजी और सीआरपीएफ के जवानों ने दोपहर बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान विशेष नाके भी स्थापित कर दिए गए थे।

जैसे ही सुरक्षाबलों ने घर-घर जाकर तलाशी लेने का सिलसिला शुरू किया, छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। कुछ ही मिनटों में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। साथी के मरने के बाद ही वहां सन्नाटा छा गया।

सुरक्षाकर्मी मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे तो वहां मारे गए आतंकवादी का शव पड़ा था। सुरक्षाबलों का मानना है कि वहां और आतंकवादी भी हो सकते हैं। अपनी आशंका को दूर करने के लिए उन्होंने सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया है।

गांव के सभी मुख्य मार्गों पर विशेष नाके लगाए गए हैं। हरेक आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी व लोगों से पूछताछ की जा रही है। मारे गए आतंकवादी की पहचान रफियाबाद के रहने वाले मुद्दसर अहमद बट के तौर पर की गई है।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

CJP stir : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अवैध हिरासत पर रोक और मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश, केंद्र सरकार को नोटिस

Weather Alert : अक्टूबर में भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में अलर्ट, 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी और रिहाई पर दिल्ली पुलिस का बयान, किन धाराओं में हुई कार्रवाई? जानिए पूरी बात

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ का अलर्ट, गांवों को खाली कराने के निर्देश, कई मकान और पुल बहे

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल, 1 अमेरिकी नागरिक भी शामिल

अगला लेख