मंगलवार, 15 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. administration tells minister to go out of Umria
Written By
Last Modified: उमरिया , शनिवार, 8 अप्रैल 2017 (10:57 IST)

जब प्रशासन ने मंत्री को उमरिया से बाहर जाने को कहा...

Umria
उमरिया। उमरिया प्रशासन ने बांधवगढ़ उपचुनाव के लिए प्रचार समाप्त हो जाने के बाद भी वहीं रूके मध्य प्रदेश के खाद्य मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे को शनिवार को जिले से बाहर जाने को कहा।
 
उमरिया के जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि हमने मंत्री को जिला से बाहर जाने के लिए कहा है क्योंकि उन्हें शाम पांच बजे के बाद यहां नहीं रूकना चाहिए था।
 
धुर्वे ने कहा कि प्रशासन आदर्श आचार संहिता लागू कर रहा है। मैं यहां से जा रहा हूं..मैं सतना जा रहा हूं। बाद में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह उमरिया से चले गए हैं। बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव नौ अप्रैल को होना है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
लाहौर आत्मघाती हमले में शामिल 10 आतंकवादी ढेर