Daily Horoscope
✕

ग्वालियर में 7 वर्षीय बालिका से रेप व हत्या का आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 8 फ़रवरी 2023 (16:35 IST)
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में ग्वालियर जिले के एक गांव में 7 साल की बालिका के साथ बलात्कार और उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पीड़िता के रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। घटना 6 फरवरी को उस समय हुई, जब पीड़िता बारात देखने के लिए अपने घर से निकली थी। बच्ची जब घर नहीं लौटी तो माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जयराज कुबेर ने कहा कि आरोपी शेरू जाटव को पुलिस ने हत्या और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि घटना 6 फरवरी को उस समय हुई, जब पीड़िता बारात देखने के लिए अपने घर से निकली थी। बच्ची जब घर नहीं लौटी तो माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की।
 
अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि लड़की को आखिरी बार उसके रिश्तेदार शेरू जाटव के साथ देखा गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पीड़िता के साथ बलात्कार और बाद में उसकी हत्या करने की बात स्वीकार कर की। उन्होंने कहा कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पीड़िता का शव खेत से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख