suvichar

क्या है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 'खास' ब्ल्यू जैकेट का राज?

Updated: बुधवार, 8 फ़रवरी 2023 (17:37 IST)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना तो साधा, लेकिन उनके द्वारा गौतम अडाणी को लेकर उठाए गए सवालों पर कुछ नहीं बोला।  

-भाषण के दौरान ब्ल्यू जैकेट में दिखाई दिए पीएम नरेन्द्र मोदी। दरअसल, हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित एनर्जी वीक के दौरान इंडियन ऑइल कार्पोरेशन ने पीएम मोदी को यह जैकेट भेंट में दिया था। इसकी विशेषता यह है कि इसका मटैरियल रिसाइकल्ड प्लास्टिक से बना है।
-विश्‍वास के सुरक्षा कवच को गाली से भेदा नहीं जा सकता।
-मोदी अखबारों की सुर्खियों से नहीं बना।
-3 करोड़ से ज्यादा लोगों को पक्के घर मिले।
-11 करोड़ से ज्यादा किसानों को खाते में पैसा मिला।
-9 करोड़ लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिले।
-झूठे आरोप वालों पर कोई भरोसा नहीं करेगा।
-वे विश्‍वास का सुरक्षा कवच, जिसे भेदा नहीं जा सकता।
-ED ने विपक्ष को एकजुट किया। जो वोटर नहीं कर पाए, ईडी ने किया।
-विपक्ष को ईडी का धन्यवाद करना चाहिए।
-पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा, सेना का अपमान करते रहते हैं, जांच एजेंसियों को गाली देते रहते हैं, सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाए। चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। रिजर्व बैंक पर सवाल उठाए।
-कांग्रेस ने आलोचना नहीं आरोप में 9 साल गुजारे। लोकतंत्र में आलोचना का महत्व।
-यूपीए के राज में महंगाई चरम पर थी। 
-यूपीए के कार्यकाल में महंगाई 2 अंकों में रहती थी। 
-उन्होंने हर मौके को मुसीबत में बदला। 
-वो वोट के बदले नोट कांड में फंसे रहे। 
-कांग्रेस ने रोजगार के लिए कुछ भी नहीं किया।
-लोकतंत्र में आलोचना का महत्व है। आलोचना एक शुद्धि यज्ञ है। 
-ये जांच एजेंसियों को गाली देते रहते हैं। 
-2030 का दशक भारत का दशक है। 
-2004 से 2014 तक का समय घोटालों का समय रहा है। 
-कॉमनवेल्थ घोटाले से देश बदनाम हुआ।  
-यूपीए सरकार के समय आतंकवादी हमले होते थे। 
-आज दुनिया को भारत से उम्मीद। कई देशों को हमने कोरोना वैक्सीन भेजी। 
-समय की जो मांग रहेगी, हम करते रहेंगे। 
-निराशावादी को विकास दिखाई नहीं देता। 
-भारत की समृद्धि में दुनिया अपनी समृद्धि देख रही है। 
-बहुत कम समय में 108 यूनिकॉर्न बने।
-मोबाइल बनाने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर। 
-ऊर्जा की खपत में भारत तीसरे नंबर पर। 
-दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। 
-वो कौन हैं, जिनको देश की तरक्की से दुख है। 
-भारत में स्थिरता है, नई संभावनाएं हैं। 
-आज देश में फैसले लेने वाली सरकार है। 
-इस सरकार में राष्ट्रहित में फैसले लेने का साहस है। 
-भारत में 2-3 दशक अस्थिरता से भरे रहे। 
-देश को जो चाहिए देते रहेंगे, पीछे नहीं हटेंगे। 
-कुछ लोगों को जी 20 की अध्यक्षता से भी दुख होता है। 
-150 देशों को भारत मदद की। 
-आज भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। 
-देशवासियों के खाते में सीधे मदद भेजी जा रही है। 
-चुनौतियों के बिना जीवन नहीं होता। 
-140 करोड़ से ज्यादा लोगों का सामर्थ्य चुनौती से बड़ा। 
-चुनौतियों का सामना करना ही असली बात है। 
-हमारे पड़ोसी देश की हालत ठीक नहीं है। कई देशों में खाने-पीने का संकट है। 
-कौन गौरव नहीं करेगा कि भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 
-कोरोना और युद्ध के बावजूद हम आगे बढ़े। देश आज आत्मविश्वास से भरा हुआ है। 
-राष्ट्रपति के अभिभाषण पर किसी ने आलोचना नहीं की। इसे सबने स्वीकार किया। 
-सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार से मुक्ति मिल रही है। 
-राहुल गांधी के भाषण से उनकी समझ, योग्यता सामने आ गई। 
-राहुल के बयान से समर्थक उछल रहे थे। कुछ लोग कह रहे थे कि ये बात हुई ना। 
-कल उनको अच्छी नींद आई होगी, आज देर से उठे होंगे।
-कुछ लोगों के भीतर जो नफरत का भाव था वह बाहर आ गया। 
-कुछ लोगों के भाषण के बाद इको सिस्टम हिला। भाषण से समझ का पता चला।
-दुनिया की समस्याओं के समाधान का माध्यम बन रहा है देश। 
-आज देश में तेजी से फैसले लेने वाली सरकार है। 
-राष्‍ट्रपति ने आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाया।
-अडाणी मामले में जीपीसी से जांच की मांग कर रहा है विपक्ष।
 
-अडाणी पर राहुल के भाषण के कुछ हिस्से संसद की रिकॉर्ड से हटाए गए, महुआ मोइत्रा और निशिकांत दुबे के भाषण के हिस्से भी हटाए गए।
-कार्रवाई से नाराज जयराम रमेश ने कहा- लोकसभा में लोकतंत्र की हत्या की गई।
-लोकसभा में भी भाजपा ने उठाए राहुल गांधी के बयान पर सवाल, मांगे सबूत।
-भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा- राहुल सिर्फ मोदीजी की आलोचना करते हैं।
-उन्होंने कहा देश का विकास हो रहा है, दुनिया भारत का लोहा मान रही है।
-रविशंकर ने राहुल को देश के विकास का विरोधी बताया।
-अडाणी मामले में राज्यसभा में भी भारी हंगामा। 
-राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री के दोस्त की संपत्ति 13 गुना कैसे बढ़ी?
-खरगे ने सवाल किया कि अडाणी की 2 साल में 12 लाख करोड़ की संपत्ति कैसे?
-पीयूष गोयल ने खरगे के आरोपों को बेबुनियाद बताया। बताया- आरोप सिद्ध होने के बाद बनती है JPC। कहा-अपने नेताओं की संपत्ति बताए कांग्रेस।
-सभापति ने खरगे से सबूत पेश करने को कहा। कहा जो साबित नहीं कर सकते वो आरोप ना लगाएं।
-अडाणी मुद्दे पर नोटिस अस्वीकार होने के विरोध में आप, बीआरएस, शिवसेना का राज्यसभा से वाकआउट।
-तुर्की में भूकंप से 8,000 से ज्यादा की मौत, 35,000 से अधिक घायल। 70 देशों ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ।
-तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने कहा है कि उन्हें दुनिया के 70 से अधिक देशों से राहत और बचाव अभियान में मदद करने की पेशकश मिल चुकी है। उन्होंने मदद भेजने या पेशकश करने वाले देशों का शुक्रिया अदा किया। देश के 10 सूबों में तीन महीने के लिए लगा आपातकाल।
-भारत ने तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप के मद्देनजर इस देश की मदद करने के लिए मंगलवार को दो सी-17 ग्लोबमास्टर सैन्य परिवहन विमानों के जरिये राहत सामग्री, एक ‘चलित अस्पताल’ और तलाश एवं बचाव कार्य करने वाले विशेषज्ञ दल को भेजा।
-तुर्की के साथ-साथ सीरिया में भी भूकंप से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। दो और उड़ानों से मेडिकल आपूर्ति सहित और अधिक राहत सामग्री जल्द ही तुर्की भेजे जाने की उम्मीद है, जबकि एक विमान सीरिया भेजा जाना है।
<

#WATCH | Indian Airforce's C130J-Hercules plane carrying 6 tons of Emergency Relief Assistance consisting of life-saving medicines and emergency medical items took off for Syria from Hindon Airbase, Ghaziabad pic.twitter.com/5NC1QF3ydR

— ANI (@ANI) February 7, 2023 >-लोकसभा में राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देंगे पीएम मोदी। राज्यसभा में गुरुवार को अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देंगे प्रधानमंत्री।
-महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शिवसंवाद यात्रा के दौरान आदित्य ठाकरे के काफिले पर पथराव, शिंदे गुट पर लगे आरोप।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

अगला लेख