dharma sangrah
✕

MP में बोरवेल में गिरे मासूम की मौत, 40 घंटे चला बचाव अभियान

Updated: रविवार, 14 अप्रैल 2024 (15:47 IST)
6 year old child died after falling into borewell in Rewa : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 2 दिन पहले एक खुले बोरवेल में गिरे 6 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित निकालने के गहन प्रयासों के बावजूद बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी। खेलते समय बच्चा बोरवेल में गिर गया था। बोरवेल में वह लगभग 40 फुट की गहराई पर फंस गया था।
ALSO READ: MP: बोरवेल से निकाली गई 4 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत
एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने पूर्व में बताया था कि उत्तर प्रदेश सीमा के पास स्थित मनिका गांव में शुक्रवार दिन में करीब तीन बजे खेलते समय बच्चा बोरवेल में गिर गया था। बोरवेल में वह लगभग 40 फुट की गहराई पर फंस गया था।
 
राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (एसडीईआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन की टीम बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के अभियान में लगी हुई थीं। बचाव टीम ने 70 फुट गहरे बोरवेल में ऑक्सीजन की आपूर्ति की और बच्चे तक पहुंचने के लिए समानांतर गड्ढे खोदे गए।
ALSO READ: दिल्ली में 40 फुट गहरे बोरवेल में युवक की मौत
जिलाधिकारी प्रतिभा पाल ने कहा कि 40 घंटे के अभियान के बाद बचाव टीम रविवार को बच्चे तक पहुंच गई लेकिन उसमें कोई हरकत नहीं थी। उन्होंने घटनास्थल पर कहा, सुबह आठ बजे बच्चे तक बचाव टीम पहुंच गई। हमने सभी प्रयास किए लेकिन बोरवेल बहुत संकरा था, इस कारण बच्चे को नहीं बचाया जा सका।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख