गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. 5 laborers killed, 13 injured as truck overturns in MP
Written By
Last Modified: रविवार, 10 मई 2020 (12:10 IST)

मप्र में ट्रक पलटने से 5 मजदूरों की मौत, 13 घायल

Madhya Pradesh
नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र में पाठा गांव के पास एक ट्रक के पलट जाने से इसमें सवार 5 मजदूरों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।

नरसिंहपुर जिले के अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर ने रविवार को बताया कि आम से लदे इस ट्रक से करीब 20 प्रवासी मजदूर हैदराबाद से अपने घर उत्तर प्रदेश के एटा और झांसी जा रहे थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुए इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है तथा 13 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें नरसिंहपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से 2 की हालत नाजुक है।

तिवारी ने बताया कि मजदूरों को आमों से भरे ट्रक में ले जाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। अपर कलेक्टर ठाकुर ने बताया कि एक मजदूर में कोरोना वायरस के लक्षण भी मिले हैं, इसलिए सभी मजदूरों के नमूने लेकर जांच कराई जा रही है।(भाषा)