dharma sangrah
✕

सलकनपुर मंदिर में चोरी के मामले में 5 पुलिसकर्मी निलंबित, CCTV में कैद गाड़ी के सहारे चोरों का सुराग तलाश रही पुलिस

Updated: बुधवार, 16 नवंबर 2022 (12:49 IST)
भोपाल। भोपाल से सटे सलकनपुर मंदिर में चोरी के मामले में मंदिर की सुरक्षा में तैनात 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिए गए है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सलकनपुर मंदिर में चोरी के मामले में 5 गार्ड निलंबित कर दिए गए है। इसके साथ सीसीटीवी में कैद गाड़ी को ट्रैक करने के साथ पुलिस मामले की जांच कर रहीं है, जल्द ही अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के सबसे बड़े देवी धाम मां विजयासन देवी धाम सलकनपुर में स्ट्रांग रूम से लाखों की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंदिर के स्ट्रांग रूम से सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात चोरो ने मंदिर परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में रखी गई नोटों से भरी पांच बोरियां पार कर दी थी। मंदिर समिति के प्रमुख महेश उपाध्याय के मुताबिक चोर स्ट्रांग रूम से करीब पांच बोरियों को अपने साथ ले गए जिसमें से दो बोरियां चोर रोप-वे के करीब पहाड़ के नीचे छोड़ गए। मंदिर प्रशासन ने चोरी की गई बोरियों में 8 लाख लाख से अधिक रुपए होने का अनुमान जताया है।

सलकनपुर मंदिर में चोरी की सूचना पर जांच के लिए मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच की कमान अपने हाथों में ले रखी है। पुलिस जांच में मंदिर में लगे सीसीटीवी में दो नकाबपोश चोर स्ट्रांग रूम की तरफ जाते हुए नजर आ रहे हैं।

हैरत की बात यह है कि चोरों ने जिस स्ट्रांग रूम पर धावा बोला वह 24 घंटे सीसीटीवी कमरों की निगरानी में रहता है। स्ट्रांग रूम में मंदिर में दान में मिले पैसे और आभूषण रखे जाते है। मंदिर में चढ़ावे पर आने वाले पैंसे और सोने-चांदी के आभूषणों को बोरियों में भरकर स्ट्रांग रूम में रखा जाता है। शातिर चोरों ने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर दान से भरी बोरियों पर हाथ साफ कर दिया।

पूरे मामले का खुलासा करने और चोरों की धरपकड़ के लिए सीहोर एसपी मयंक अवस्थी ने पुलिस की अलग-अलग टीम गठित कर मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए है। वहीं सलकनपुर मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही राजधानी भोपाल से आला अधिकारी भी लगातार कैंप किए हुए है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख