sundarkand
✕

मध्यप्रदेश : दलित व्यक्ति के विवाह स्थल पर पथराव के आरोप में 5 गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 16 मई 2022 (16:28 IST)
राजगढ़ (मप्र)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक दलित व्यक्ति के विवाह स्थल पर लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर पथराव किया जिसके बाद दूल्हे की बारात पुलिस सुरक्षा में निकाली गई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार रात पिपलिया गांव में हुई घटना के सिलसिले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
जीरापुर पुलिस थाने के निरीक्षक प्रभात गौर ने बताया कि गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों जिनमें ज्यादातर डांगी समुदाय के लोग थे, ने विवाह स्थल पर कथित तौर पर पत्थर फेंके, क्योंकि वे दलित दूल्हे के गांव में बारात लेकर आने के खिलाफ थे।
 
उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। गौर ने कहा कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पाटनपुर गांव से आने वाले दूल्हे पक्ष के सदस्यों को भी रास्ते में कुछ देर के लिए रोका। अधिकारी ने बताया कि पुलिस सुरक्षा में दूल्हे की बारात निकाली गई और बाद में शांतिपूर्ण तरीके से शादी संपन्न हुई।
 
उन्होंने कहा कि 18 अज्ञात आरोपियों सहित 40 लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और भादंवि की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इनमें से 5 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख