biodatamaker
✕

सिंगरौली जिले में मिनी ट्रक पलटने से 4 की मौत, 15 घायल

Updated: शनिवार, 7 नवंबर 2020 (16:14 IST)
सिंगरौली (मप्र)। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में शनिवार तड़के एक मिनी ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 4 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 15 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर सरई थाना क्षेत्र के ग्राम भलैया टोला गांव में हुआ।
ALSO READ: कोच्चि में बड़ा हादसा, ग्लाइडर दुर्घटना में 2 नौसैनिकों की मौत
सरई पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक शंखधर द्विवेदी ने बताया कि शनिवार तड़के भलैया टोला गांव के पास यह हादसा तब हुआ, जब पास के एक गांव में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लोग मिनी ट्रक में अपने गांव लंघाडोल लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि चालक के नियंत्रण खो देने से मिनी ट्रक पलट गया और 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कम से कम 15 लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायलों में से 10 की हालत गंभीर है और उनका उपचार स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। जिलाधिकारी राजीव रंजन मीणा, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह और देवसर से विधायक सुभाष रामचरित वर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा का घायलों की उपचार की व्यवस्था देखी। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख