Daily Horoscope
✕

देवास में डंपर और टेम्पो ट्रेवलर में टक्कर के बाद लगी आग, 3 जिंदा जले

Updated: शनिवार, 28 नवंबर 2020 (12:55 IST)
देवास। मध्यप्रदेश में देवास जिला मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर भौंरासा फाटे के समीप डंपर व टेम्पो ट्रेवलर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों ही वाहनों में आग लग गई। आग से टेम्पो ट्रेवलर में फंसे 3 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।
 
उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) किरण शर्मा ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार- शनिवार की द‍रमियान रात को 1 बजे के आसपास हुई; हादसे की सूचना मिलते ही देवास, भौंरासा व सोनकच्छ से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, फायर ब्रिगेड के माध्यम से आग बुझाई गई, लेकिन तब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी थी।
 
उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे भोपाल से आ रही टेम्पो ट्रेवलर सामने गलत दिशा से आ रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर होते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। उन्होंने बताया कि डंपर का चालक घटनास्थल से फरार हो गया जबकि जबकि ट्रेवलर में 3 लोग फंस गए, आग की लपटे तेज होने से उनकी वाहन में ही जलने से मौत हो गई।
 
शर्मा ने बताया सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाए गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में टेम्पो ट्रेवलर पूरी तरह जल गई, जबकि डंपर का भी अगला हिस्सा जला है।
 
डीएसपी किरण शर्मा ने बताया कि मृतक सभी उज्जैन जिले के पीपलीना के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान श्याम माली (45), पप्पू ठाकुर (32) और शिवनारायन नामदेव (50) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख