sundarkand
✕

ग्वालियर में भीषण आग से 3 कारखाने खाक, कोई व्यक्ति हताहत नहीं

Updated: बुधवार, 10 जुलाई 2024 (15:47 IST)
Huge fire in Gwalior : मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में गत्ता (Cardboard) बनाने वाले एक कारखाने (factory) में बुधवार तड़के भीषण आग (massive fire) लग गई और इससे सटी 2 अन्य इकाइयां भी लपटों की चपेट में आकर खाक हो गईं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में किसी व्यक्ति के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है।

ALSO READ: इंदौर के आश्रम से नाबालिग लड़के के अपहरण का दावा, CCTV फुटेज में सुराग नहीं
 
अग्निशमन अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया कि आग मुरैना लिंक रोड पर गदाईपुरा इलाके में स्थित गत्ता कारखाने में लगी और कुछ ही देर में लपटें प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली 2 इकाइयों तक फैल गईं। उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए पानी के 34 टैंकरों का इस्तेमाल किया गया।

ALSO READ: आगरा एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस की कंटेनर से टक्कर, 18 की मौत
 
यादव ने कहा कि अग्निकांड में किसी व्यक्ति के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि जांच से पता चला है कि किसी व्यक्ति ने गत्ता कारखाने में जलती हुई बीड़ी फेंक दी थी जिससे भीषण अग्निकांड की शुरुआत हुई। अधिकारी ने बताया कि अग्निकांड की चपेट में आईं तीनों इकाइयां मनीष अग्रवाल नाम के उद्यमी की हैं। उन्होंने कहा कि अग्निकांड की जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख