dharma sangrah
✕

इंदौर के बाद अब महू में गंदे पानी का कहर, एक ही मोहल्ले के 25 लोग बीमार, पीलिया, टाइफाइड भी

Updated: शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 (10:09 IST)
File photo
इंदौर शहर के भागीरथपुरा में दूषित जल कांड के बाद अब जिले के महू तहसील मुख्यालय के पत्ती बाजार क्षेत्र में 10 से 15 दिनों में 19 बच्चों सहित करीब 25 लोग पीलिया, टाइफाइड सहित अन्य बीमारियों की चपेट में आए हैं। कई बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नागरिकों के अनुसार, क्षेत्र में नलों में गंदा, बदबूदार और मटमैला पानी आ रहा है। पानी उबालने के बाद भी बर्तनों के तल में गाद जम रही है।

जानकारी मिलते ही एसडीएम राकेश परमार और तहसीलदार विवेक सोनी मौके पर पहुंचे। एक घर से पानी मंगवाकर स्वयं पीकर उसकी स्थिति जांची। अधिकारियों ने जलापूर्ति व्यवस्था की प्राथमिक जांच कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। बीएमओ डॉ. योगेश सिंगारे के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर मरीजों के सैंपल एकत्र किए। चंदर मार्ग और मोतीमहल क्षेत्र में हालात अधिक खराब हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नर्मदा जल की पाइपलाइन नालियों के बीच से गुजरने के कारण नालियों की गंदगी पानी में मिल रही है। निवासियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, चंदर मार्ग से शुरू हुई दूषित पानी की समस्या अब मोती महल तक विस्तार कर चुकी है। नलों के माध्यम से घरों में मटमैला और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। इस स्थिति ने न केवल बच्चों के स्वास्थ्य को खतरे में डाला है, बल्कि उनकी शिक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाला है। उदाहरण के तौर पर, मिठोरा परिवार के छह बच्चे, जिनकी उम्र 11 वर्ष से 19 वर्ष के बीच है, कई दिनों से बीमार हैं। वहीं, अलीना नामक छात्रा संक्रमण के कारण अपनी प्री-बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकी। 9 वर्षीय लक्षिता और 12 वर्षीय गीतांश भी वर्तमान में पीलिया से लड़ रहे हैं।

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा देर रात महू पहुंचे। अस्पताल में मरीजों से चर्चा की और प्रभावित मार्ग पर रहवासियों से भी चर्चा की। दूषित पेयजल से बीमार लोग अस्पताल में उपचाररत हैं, कई अन्य लोग अपने घर में ही उपचार ले रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद आज सुबह से सीएमएचो डॉ माधव हसानी के निर्देश पर स्वस्थ विभाग का अमला मौके पर मौजूद है। क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर ने भी पीड़ितों से अस्पताल में मुलाकात की। कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी का समुचित उपचार किया जाए। उन्होंने महू कैंट बोर्ड को भी पानी की जांच करने एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। वर्मा ने कहा कि अस्पताल में मरीजों का उपचार जारी है शासन लगातार नजर बनाए हुए हैं। 
Edited By: Navin Rangiyal 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

अगला लेख