बुधवार, 23 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. मध्यप्रदेश की 2 बालिकाएं राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 से सम्मानित
Written By
Last Updated : गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (22:47 IST)

मध्यप्रदेश की 2 बालिकाएं राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 से सम्मानित

National Children Award 2020
मध्यप्रदेश की रिया जैन और सुदीप्ति हजेला को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भोपाल की रिया जैन को पुरस्कार प्रदान किया।

रिया ने चित्रकला के क्षेत्र में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर अनेक कीर्तिमान रचे हैं। इसी तरह खेल के क्षेत्र में इन्दौर की सुदीप्ति हजेला को कठिन अश्वारोहण खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि ये पुरस्कार अलग-अलग क्षेत्रों में 5 से 18 आयु के बच्चों को उनकी विशेष प्रतिभा के लिए प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार में विजेताओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र, एक लाख रुपए धनराशि तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें
Corona virus के डर से चीन ने 5 शहरों के एयरपोर्ट किए बंद, 2 करोड़ लोग प्रभावित