गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. पर्यटन
  3. मध्यप्रदेश
  4. Famous Street Food Zone Chowpatty Tourist Places of Indore
Written By अनिरुद्ध जोशी
Last Updated : शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024 (11:36 IST)

इंदौर के फेमस स्ट्रीट फूड, चौपाटी और प्‍लेस

इंदौर के फेमस स्ट्रीट फूड, चौपाटी और प्‍लेस - Famous Street Food Zone Chowpatty Tourist Places of Indore
इंदौर देश में स्वच्छता के मामले में नंबर वन की पोजीशन पर है। अब लोग यहां घूमने के लिए टूर प्लान कर रहे हैं। यहां की कई चीजें अब देशभर में फेमस हो चुकी है। यह देश के उभररते हुए व्यापारिक शहर के रूप में भी अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। यदि आप इंदौर आ रहे हैं तो जानिए इस सुंदर शहर के खास फेमस स्ट्रीट फूड स्पॉट, फूड जोन या चौपाटी और बेस्ट पर्यटन स्थल।
 
फेमस स्ट्रीट फूड : इंदौर के फेमस स्ट्रीट फूड है- पोहा, समोसे, कचोरी, उसल पोहा, जलेबी, छोले टिकिया, पानी पुरी, दही बड़ा, दाल पकवान, गराडू, मूंग के भजिये, आलू पराठे आदि।
 
फेमस फूड जोन : इंदौर में पलासिया के पास छप्पन दुकान, राजबाड़ा के पास सराफा बाजार, जिला कोर्ट से लगी गली, स्किम नंबर चौपन की चौपाटी, अन्नपूर्णा रोड की चौपाटी आदि फेमस जगहें हैं।
 
फेमस प्‍लेस : राजबाड़ा, गोपाल मंदिर, लालबाग पैलेस, खजराना गणेश मंदिर, बिजासन माता का मंदिर टेकरी, पितृ पर्वत, गोम्मट गिरी, हींकार गिरी, देवगुराड़िया पहाड़ी, रालमंडल जंगल, सिरपुर तलाब, बिलावली तालाब, यशवंत सागर, पिपल्याहाला तालाब, पुरातत्व संग्रहालय, चिड़ियाघर, पक्षी विहार, मल्हारी मार्तण्ड मंदिर, हरसिद्धि, छत्रीबाग, बेलिया महाराज की छतरी, साई मन्दिर, कांच मंदिर, छोटा गणपति, बड़ा गणपति मंदिर, कालिका मंदिर खजराना रोड, मेघदूत गार्डन, रिजनल पार्क, नेहरू पार्क आदि कई स्थान ऐसे हैं जो इंदौर के अंदर ही है।
 
इंदौर के आसपास फेमस प्‍लेस : पातालपानी, गंगा महादेव मंदिर, तिंछा फॉल, शीतला माता फॉल, कजलीगढ़, सीतलामाता फॉल, जोगी भड़क, हत्यारी खोह, गिदिया खोह, मुहाड़ी वाटरफॉल, बामनिया कुंड वाटरफॉल, देवास टेकरी, उज्जैन तीर्थ, वाचू पॉइंट, जामगेट, जानापावा, गुलावट, मांडू, नेमावर, ओमकारेश्वर, महेश्वर, मंडलेश्वर आदि और भी कई स्थान है।