• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. मध्य प्रदेश
Written By WD

‍‍टिकट नहीं मिलने पर निकाली अध्यक्ष की 'अर्थी'

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2014
FILE
इंदौर। इंदौर में विधानसभा क्षेत्र 1 से गोलू अग्निहोत्री को टिकट दिए जाने से कांग्रेस के संजय शुक्ला और कमलेश खंडेलवाल ने बगावती तेवर अपना लिए हैं।

संजय शुक्ला ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन पर टिकट बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टिकट बंटवारे में राहुल गांधी के फामूले पर काम नहीं हुआ है। उन्होंने शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला बनाकर उसका अंतिम संस्कार भी किया। उन्होंने कहा‍ कि विधानसभा 1 में प्रमोद टंडन कहीं दिखाई भी दिए तो उन्हें सबक सिखाया जाएगा।

समर्थकों ने कांग्रेस के पदाधिकारियों के पदों से भी इस्तीफा देने का मन बना लिया है। दूसरी ओर गोलू, संजय को मनाने सुबह उनके घर पर गए, लेकिन शा‍म को संजय शुक्ला उनके क्षेत्र में जनसंपर्क करने के लिए निकल गए। संजय शुक्ला को उम्मीद है कि कांग्रेस टिकट वितरण में पुन: विचार करेगी और उन्हें टिकट मिल जाएगा वरना निर्दलीय का रास्ता तो है ही। (वेबदुनिया चुनाव डेस्क)