• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. मध्य प्रदेश
Written By भाषा
Last Modified: शनिवार, 9 नवंबर 2013 (15:54 IST)

सपनों की दुनिया में जी रहे हैं जावड़ेकर : अजय

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2013
FILE
भोपाल। विधानसभा चुनावों में भाजपा के वर्ष 2003 के चुनावों की तुलना में अधिक सीटें जीतने के पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर के दावे को गलत बताते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने शनिवार को यहां कहा कि जावड़ेकर सपनों की दुनिया में जी रहे हैं।

सिंह ने शनिवार को भाषा से कहा कि जावड़ेकर सपनों की दुनिया में जी रहे हैं जिसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।

उल्लेखनीय है कि जावड़ेकर ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया था कि विधानसभा चुनावों में भाजपा के वर्ष 2003 के चुनावों की तुलना में अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने यह भी कहा था कि पिछले 10 सालों में भाजपा के शासनकाल के दौरान प्रदेश में विकास के अनेक कार्य हुए हैं।

सिंह ने कहा कि आम जनता जानती है कि भाजपा के शासनकाल के दौरान मप्र में भारी भ्रष्टाचार हुआ है जिससे जनता तंग आ चुकी है। नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि इस माह होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विजय प्राप्त होगी। (भाषा)