• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. मध्य प्रदेश
Written By WD

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : कांग्रेस के कृपा पात्र बने चाचा-भतीजे

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2013
FILE
मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने नया प्रयोग करते हुए इस बार चाचा-भतीजे की जोड़ी को भी मैदान में उतारा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विंध्य के 'सफेद शेर' के नाम से जाने जाने वाले श्रीनिवास तिवारी के पुत्र सुंदरलाल तिवारी को कांग्रेस ने गुढ़ से प्रत्याशी बनाया है

जबकि उनके भतीजे विवेक तिवारी को सिरमौर से टिकट दिया है। सिरमौर सीट से श्रीनिवास तिवारी स्वयं टिकट मांग रहे थे लेकिन अंतिम क्षणों में अपने नाती का नाम आगे बढ़ा दिया। विवेक, अरुण तिवारी के पुत्र हैं। (वेबदुनिया चुनाव डेस्क)