• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. मध्य प्रदेश
Written By भाषा
Last Modified: छतरपुर (मप्र) , बुधवार, 13 नवंबर 2013 (16:17 IST)

भाजपा प्रत्याशी की दो जीपें आग के हवाले

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2013
FILE
छतरपुर (मप्र)। छतरपुर जिले के चंदला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आरडी प्रजापति की 2 जीपों में मंगलवार की रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग लगा दी गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रजापति की 2 जीपें मंगलवार की रात सरवई स्थित उनके चुनाव कार्यालय के सामने खड़ी थीं तभी किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों ने उनमें आग लगा दी और भाग खड़े हुए। पुलिस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। (भाषा)