• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. मध्य प्रदेश
Written By वार्ता
Last Modified: शनिवार, 9 नवंबर 2013 (14:36 IST)

भाजपा के दो कद्दावर नेताओं ने की बगावत

भारतीय जनता पार्टी
FILE
भिंड। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो कद्दावर नेताओं ने बगावत का ऐलान कर शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

चम्बल संभाग के भिंड जिले के एक नेता ने बहुजन समाज पार्टी का तो दूसरे ने लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। भिंड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने नरेन्द्र सिंह कुशवाह को टिकट देकर मैदान में उतारा है।

इसके विरोध में भाजपा के पूर्व सांसद डॉ. रामलखन सिंह कुशवाह के पुत्र संजीव सिंह ने पार्टी से बगावत कर बसपा का दामन थामकर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। संजीव सिंह कुशवाह भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला पंचायत भिंड के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं।

अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद बसपा प्रत्याशी संजीव सिंह कुशवाह ने कहा कि भाजपा का पूरे प्रदेश में सफाया होगा। भाजपा का तीसरी बार सरकार बनाने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। (वार्ता)