बल रवाना, 27 कंपनियां मतगणना तक रहेंगी
FILE
आधिकारिक जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में अर्धसैनिक बलों की 552 कंपनियों को बुलाया गया था।
प्रदेश में कुल 27 कंपनियां मतगणना के लिए 8 दिसंबर तक ईवीएम ड्यूटी के लिए रोक ली गई हैं जिनमें से 17 कंपनी सीआरपीएफ, 6 कंपनी सीआईएसएफ एवं 4 कंपनी बीएसएफ की हैं।
इन कंपनियों में एक कंपनी इंदौर एवं एक कंपनी बालाघाट में तैनात है तथा शेष में से आधी-आधी कंपनियां पूरे प्रदेश के अन्य जिलों में तैनात की गई हैं। मतगणना पश्चात इन कंपनियों को भी रवाना कर दिया जाएगा। (भाषा)
