शुक्रवार, 5 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. मध्य प्रदेश
Written By वार्ता
Last Modified: मंडला , शनिवार, 23 नवंबर 2013 (18:30 IST)

प्रधानमंत्री ने देश की साख गिराई-सुषमा स्‍वराज

प्रधानमंत्री ने देश की साख गिराई-सुषमा स्‍वराज -
FILE
मंडला। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने शनिवार को कोयला घोटाले के मामले में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को आरोपों के घेरे में लेते हुए कहा कि उन्होंने विदेश में देश की साख गिराई है।

स्वराज ने मंडला में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. सिंह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने जिन पर सीधे-सीधे किसी घोटाले के आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का कोयले घोटाले में नाम आने से देश की विदेश में भी साख गिरी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जादू नहीं चलने वाला है। कांग्रेस पूरी तरह से बिखर चुकी है जबकि भाजपा संगठनात्मक रूप से एकजुट है और इसी एकजुटता के बल पर भाजपा इस बार भी प्रदेश में सरकार बनाकर अपनी हैटट्रिक पूरी कर लेगी। (वार्ता)